बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग के चलते काफी बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। गौरतलब है कि इससे पहले भारत में सलमान खान के ऑपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थी लेकिन किसी कारणवश प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए।
बताया जा रहा है कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा की इस हरकत से काफी नाराज है। इसके अलावा सलमान खान बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर बोनी कपूर से भी काफी नाराज चल रहे हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई दिनों में कई मौको पर एक साथ नजर आ चुके है। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हुईं हैं। इसी बीच, अब ख़बर है कि दोनों की बढ़ती नजदीकियां का गुस्सा सलमान खान ने अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर पर निकाला है।

सलमान खान
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड डायरेक्टर बोनी कपूर ने दो बड़े प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान काम करने वाले थे। ये प्रोजेक्ट थे, ‘वांटेड 2’ और ‘नो एंट्री में एंट्री’। लेकिन सलमान ने दोनों ही प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया है। फिलहाल, सलमान ने प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह भी नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से लिया है। इन दोनों फिल्मों के पहले पार्ट में सलमान नजर आए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय से साथ में हैं।