कठुआ कांड की आलोचना अब देश में ही नहीं बल्कि देश से बाहर भी हो रही है। इस मामले ने देश को शर्मसार कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने मामले की आलोचना करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने कठुआ में 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को भयावह करार दिया।
उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को कानून के दायरे में लाए जाने की उम्मीद ज़ाहिर की है। बता दें, कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आसिफा नाम की 8 साल की बच्ची की बलात्कार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि हत्या और बलात्कार एक मंदिर के पुजारी ने इलाके से मुसलमानों को भगाने के लिए किया था।
बच्ची का एक हफ्ते तक लगातार मंदिर में बलात्कार किया गया और बाद में पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बावजूद भाजपा नेता इस जघन्य अपराध में आरोपियों को समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने उनके समर्थन में रैली भी निकाली थी। गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने बच्ची के साथ बलात्कार के इस जघन्य अपराध की खबर देखी हैं। हमें उम्मीद है कि अधिकारी अपराधियों को कानून के दायरे में लाएंगे ताकि बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में उन्हें सज़ा दी जाए।