साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जोरो जोरो से तैयारी शुरू कर दी है। साल 2014 की तरह इस बार देश में मोदी लहर का कोई अता-पता नहीं नजर आ रहा। जिसका फायदा सीधे तौर पर कांग्रेस को पहुंच रहा है। गौरतलब है कि बीते साल से राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से ही कांग्रेसी लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान देश से कृषि संकट, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और काला धन खत्म करने की बात कही थी। लेकिन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार इन सब चीजों का खात्मा करने में नाकामयाब साबित हुई है मोदी सरकार की इन्हीं नाकामयाबियों को अब कांग्रेस अपनी राजनीति की जरिए बनाने में जुट गई है।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो इस बार कांग्रेस तीन मुद्दों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का विचार कर रही है। हाल ही में हुए 3 विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब देश के किसानों, युवाओं वर्गीय परिवारों को लुभाने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि तीनों राज्यों में कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर किसान कर्ज माफी का ऐलान किया था। चुनावी वादे के मुताबिक सरकार गठन के 10 दिनों के अंदर कर्ज माफी का एलान किया था जिसे कांग्रेस ने समय से बहुत पहले कर दिखाया।

माना जा रहा है कि साल 2019 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन मुद्दों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने जा रही है। खबर के मुताबिक, कांग्रेस जल्द ही राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम और चुनावी अभियान छेड़ने जा रही है। जोकि के लिए एक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।