हाल ही में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राज्य में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पदभार संभाल लिया है। अब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 28 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया है।

आपको बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है जिसमें से दो महिलाएं और एक निर्दलीय वहीं एक मुस्लिम विधायक शामिल है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में बीते 15 साल से बीजेपी ने किसी भी मुस्लिम चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी थी और अब 15 साल के बाद यह मुमकिन हो पाया है कि मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम विधायक को जगह दी गई है इस मंत्री का नाम आरिफ अकील है और जिन दो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल गया है। वह है विजयलक्ष्मी साधो और इमरती देवी इसके साथ मुख्य मंत्री कमलनाथ में वारासिवनी के निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को भी अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है।
आपको बता दें कि विधायक आरिफ अकील भोपाल नॉर्थ से विधायक हैं और 15 साल बाद राज्य के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले मुस्लिम विधायक भी। आपको बता दें कि आरिफ अकील साल 1990 में नॉर्थ भोपाल से चुनाव जीते थे उनका जन्म 14 जनवरी 1952 को उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुआ है।

आपको बता दें कि राजभवन में आज विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविन्द सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसी सिलावट, गोविन्द सिंह राजपूत, इमरती देवी, ओमकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभु राम चौधरी, प्रियव्रत सिंह एवं सुखदेव पानसे ने मंत्री पद की शपथ ली. इनके अलावा, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी सी शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल एवं तरूण भनोत ने भी मंत्री पद की शपथ ली।