देश के मशहूर सबरीमाला मंदिर को लेकर विवाद में नया मोड़ आया है। सबरीमाला मंदिर और अय्यप्पा श्रद्धालुओं के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फॉदिमा को गिरफ्तार किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि रेहाना फातिमा को केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। खबर के मुताबिक भारत समाचार निगम लिमिटेड ने रेहाना फातिमा को टेलीकॉम टेक्निशियन की पोस्ट से सस्पेंड कर दिया था जो कि उनकी गिरफ्तारी के बाद ही किया गया था।

इस मामले में केरल हाई कोर्ट के जज सुनील थॉमस द्वारा जारी किए गए जमानत आदेश में कहा गया है कि रेहाना फातिमा को पंपा पुलिस स्टेशन की सीमाओं में जाने से रोका जाए। आपको बता दें कि इस साल 30 सितंबर को रेहाना फातिमा ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वह भगवान अय्यप्पा के कपड़े पहने हुए नजर आ रही थी।
इस मामले में सबरीमाला संरक्षण समिति ने केरल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और समिति ने रिहाना फातिमा पर हिंदू समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि इससे पहले रेहाना फातिमा ने भगवान अय्यप्पा के मंदिर में जाने की असफल कोशिश भी की थी। उनका कहना है कि देश का संविधान हमें अभिव्यक्ति की आजादी देता है और उन्हें न्याय के हित में जमानत मिलनी चाहिए।

बताया जाता है कि सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा 39 साल की है और केरल की रहने वाली हैं। हाल ही में जब उन्होंने सबरीमाला के अय्यप्पा मंदिर में जाने की असफल कोशिश की थी। तब केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने उन्हें मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था। काउंसिल की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि रेहाना ने देश के लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है जिस वजह से यह मामला काफी विवादित हो गया था।