सोनिया और राहुल गांधी के प्लेन की मंगलवार को मध्य प्रदेश के भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। खराब मौसम के कारण यह लैंडिंग की गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। दोनों नेता विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बाद चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु से दिल्ली लौट रहे थे। इसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों नेता इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
राहुल गांधी के निजी स्टाफ ने प्लेन के भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया विधायक आरिफ मसूद, पीसी शर्मा एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। राहुल-सोनिया भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज के अंदर हैं।
गौर हो कि विपक्षी एकता की दूसरी बड़ी बैठक आज बेंगलुरू में हुई इस बैठक के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान के जरिए वापस दिल्ली लौट रहे थे तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर ये कदम उठाना पड़ा, और इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।