कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भारतीय जनता पार्टी शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अनिल एंटनी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं PM के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। अनिल एंटनी ने 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद बीते जनवरी के महीने में कांग्रेस छोड़ दी थी।
अनिल ने हाल ही में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद के बारे में बात की थी। कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। बीजेपी वह पार्टी है जो भारत और उसके 140 करोड़ नागरिकों की परवाह करती है। हमें उन पर पूरा विश्वास है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने मीडिया से कहा, अनिल एंटनी की एक बहुआयामी पर्सनॅलिटी हैं। जब मैंने अनिल एंटनी जी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ। पीयूष गोयल ने कहा, उनके विचार सतत विकास पर विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं। हमें विश्वास है कि वह बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और दक्षिण भारत में बीजेपी के पदचिह्न को बढ़ाने में मदद करेंगे।