पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पंजाब विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। ये मामला सीएम मान और विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा के बीच बहस के दौरान सामने आया।
चरणजीत सिंह चन्नी अमेरिका जाने वाले थे लेकिन सीएम भगवंत मान के चैलैंज के बाद उन्होंने अपना टूर कैंसल कर दिया था। शुक्रवार को उन्हें नोटिस जारी कर दी गई। सीएम भगवंत मान ने विधानसभा सत्र के दौरान चन्नी को चैलेंज किया था कि चन्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार की फाइले हैं और वह विदेश भाग नहीं सकते हैं।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर चरणजीत सिंह चन्नी पर सरकारी पैसे के गबन का आरोप लगा है। उन पर टूरिज्म अधिकारियों के जरिए थीम पार्क के उद्घाटन में पैसा हड़पने और 20 गुना ज्यादा दाम पर टेंडर देने का आरोप है। थीम पार्क का टेंडर 17 नवंबर 2021 को दिया गया था। यह सिंगल टेंडर 1 करोड़ 47 लाख 91 हजार रुपये का अलॉट किया गया।
भगवंत मान ने विधानसभा में कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन-कौन से माफिया हमने पकड़े हैं, मैं बजट भाषण पर बताऊंगा, उनमें चन्नी का भी नाम है और जब चन्नी का नाम आता है तो यहां पर बैठे कांग्रेस के नेता इधर उधर देखने लग जाते हैं लेकिन हम जांच कर सब बताएंगे।
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस में मची उठापटक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था। चन्नी लगभग 3 महीने तक पंजाब के CM पद पर रहे।