कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया भर में तबाही के चपेट में आ गया था। उस दौरान कुछ डॉक्टर्स और साइंटिस्टों ने इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन बनाने में पूरी ताकत झोंक दी थी। वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने वाले साइंटिस्ट की हत्या कर दी गई।
रूस के लिए कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने में मदद करने वाले साइंटिस्ट आंद्रे बोटिकोव की हत्या कर दी गई है। वह गुरुवार को रूस की राजधानी मास्को में मौजूद अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं।
बोतिकोव रूस के टॉप वायरस विशेषज्ञों में से एक थे। दुनिया में सबसे पहले रूस ने ही कोविड वैक्सीन तैयार करने का दावा किया था। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक को जिन 18 वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार किया था, उसमें आंद्रे बोतिकोव शामिल थे।
आंद्रे बोतिकोव हत्या की जानकारी मिलते ही रूस में हड़कंप मच गया है। अचानक हुई हत्या की इस सूचना ने राष्ट्रपति पुतिन को भी हैरान कर दिया है। इस मामले में तफ्तीश जारी है।
मामले की जांच कर रही समिति ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि इसे हत्या का मामला मानकर तफ्तीश की जाएगी। खबर में कहा गया कि जांचकर्ताओं के अनुसार, 29 वर्षीय युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया। संघीय जांच एजेंसी के अनुसार, उस संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में कोविड टीके पर अपने काम के लिए बोतिकोव को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड पुरस्कार से सम्मानित किया था। रिपोर्ट के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 2020 में स्पूतनिक वी टीका विकसित किया था।