झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने और सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर गुरुवार को उनको रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया, “मेरी डॉक्टर से बात हुई है और उन्होंने बताया है कि चेस्ट में संक्रमण है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रांची के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया। सामने आया है कि शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनके फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन पाया गया है। मेदांता में फिलहाल डॉक्टर अमित की देखरेख में सोरेन का इलाज हो रहा है। साल 2020 में जब वह कोरोना संक्रमित हुए थे।
डॉक्टरों के मुताबिक ऑक्सीजन लगने के बाद शिबू सोरेन की हालत ठीक है। शिबू सोरेन के छाती का सीटी स्कैन भी किया गया है, जिसमें थोड़ा पानी निकला है। यह कोशिश की जा रही है कि पानी ये किसी प्रकार का लंग्स में इंफेक्शन न हो। बताया जा रहा है कि सभी तरह की जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बाहर भेजने पर भी विचार किया जा सकता है।
करीब 80 साल के शिबू सोरेन तीन बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। फिलहाल उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम हैं। इसी महीने शिबू सोरेन अपने बेटे हेमंत के साथ धनबाद की एक रैली में गए थे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा और कृषि में सुधार की बात की थी।