हरियाणा के पिहोवा शहर में गणतंत्र दिवस समारोह नारेबाजी से प्रभावित हुआ। दरअसल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक नेता ने मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ अपना विरोध जताया।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उनके तिरंगा फहराने का लोगों ने विरोध किया। उन्होंने विरोध के बीच ही तिरंगा फहराया। लोगों के विरोध को देखते हुए संदीप सिंह कार्यक्रम के दौरान ज्यादा देर नहीं रुके और झंडा फहराते ही मौके से चलते बने।
घटना उस समय की है जब मंत्री संदीप सिंह झंडा फहरा रहे हैं। वह जैसे ही झंडा फहराते है, महिला आकर विरोध करने लगती हैं। इस बीच यह भी देखा जा सकता है कि महिला को बाद में पुरुष पुलिसकर्मी पकड़ रहे हैं। महिला वहीं पर धरने पर बैठ गई मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। महिला को सुना जा सकता है, वह कहती हैं, “रुको, रुको आप ध्वजारोहण नहीं कर सकते।
इससे पहले चौक पर भी कुछ लोग विरोध करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कड़े बंदोबस्त पहले से ही किए हुए थे। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई थी लेकिन यह महिला अचानक स्टेज के पास कैसे पहुंची यह भी जांच की जा रही है।
बता दें महिला कोच ने संदीप सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसलिए खाप पंचायतों और बाकी दलों ने संदीप सिंह का विरोध किया। खबर है कि खेल मंत्री संदीप सिंह के कार्यक्रम में विरोध करने वाली महिला का नाम सोनिया दुहन है।