कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया जा रहा भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश से होकर हरियाणा में चल रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण राज्यों की तुलना में उत्तरी राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तरी राज्यों में सरकार बनाएगी।
राहुल गांधी ने रविवार को कहा, कुछ लोगों ने कहा कि हमें बीजेपी शासित राज्यों और हिंदी बेल्ट में यात्रा के लिए लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत, हमें इन राज्यों में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसमें सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य भय, नफरत, महंगाई और बेरोजगारी का खिलाफ आवाज उठाना था। कांग्रेस सांसद कहा कि इससे कुछ लोगों ने कहा था कि भाजपा शासित राज्यों और हिंदी क्षेत्र में कांग्रेस की इस यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिलेगा। लेकिन असल में इसके विपरीत हुआ है।
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत में अंदाजा लगाया जा रहा था कि हिंदी क्षेत्रों में इसको बड़े स्तर पर समर्थन नहीं मिलेगा। जिस तरह से उत्तर प्रदेश हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को लोगों में उत्साह दिखी है इससे यह सवाल भी उठने लगा है कि जिन राज्यों से भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरी है तो क्या अब एक दूसरी यात्रा भी कांग्रेस शुरू करेगी?
राहुल गांधी की साढ़े तीन हजार किलोमीटर की यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो अगले कुछ दिनों में कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान उत्तर से दक्षिण के ज्यादातर राज्यों में तो गए हैं, लेकिन देश के बहुत से राज्य अभी भी राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा से अछूते रह गए।