उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा के आईटी सेल के संचालक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की हजरत गंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
सपा का दावा है कि है पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सीधे लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच गए।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सपा के सोशल मीडिया सेल की ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही थी। इस बात की शिकायत जब लखनऊ पुलिस से की गई तो हरकत में आई पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के खिलाफ 3 मुकदमें हैं।
वहीं पुलिस मुख्यालय पहुंच पर जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोई आलाधिकारी नहीं मिला। इस पर सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं। वहीं समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कई बार रीट्वीट किया गया था।
मालूम हो कि जब से समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर हुई है लगातार सपा के नेताओं पर जाँच की जा रही है। पहले आज़म खान, फिर नाहिद हसन उसके इरफ़ान सोलंकी समेत कई अन्य ऐसे विधायक व नेतागण हैं जिन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।