­
आखिर कब सुलझेगा महाराष्ट्र और कर्नाटक विवाद, जानें पूरा मामला - विज़न मुस्लिम टुडे
रविवार, जून 1, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home संपादकीय

आखिर कब सुलझेगा महाराष्ट्र और कर्नाटक विवाद, जानें पूरा मामला

Muslim Today by Muslim Today
दिसम्बर 31, 2022
in संपादकीय
0 0
0
आखिर कब सुलझेगा महाराष्ट्र और कर्नाटक विवाद, जानें पूरा मामला
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पिछले 60 साल | से अनसुलझा है और उसके निकट भविष्य में सुलझने के कोई आसार भी नहीं दिखते। जब-जब महाराष्ट्र या कर्नाटक में चुनाव आते हैं, यह विवाद जोर पकड़ने लगता है। अबकी बार अगले छह महीने में कर्नाटक में चुनाव होने हैं। लिहाजा विवाद को हवा मिलनी ही है।

इसलिए कि अस्मिता की आग तपाकर वोट पाने का नुस्खा सभी राजनीतिक दल आजमा चुके हैं। बासी कढ़ी को फिर उबाल लाना ही है। बीस साल की एक पीढ़ी मानें तो लगभग तीन पीढ़ियां बीत चुकी हैं। शायद | दोनों राज्यों की युवा पीढ़ी इसमें दिलचस्पी भी खो चुकी हो। उसे फिर से जगाने में राजनीतिक दल लगे हुए हैं। इस विवाद की पृष्ठभूमि में ही इसके अनसुलझे रहने के तार छिपे हुए हैं।

विवाद क्या है?

भाषाई प्रांत रचना में इसकी जड़ें हैं। राज्यों के पुनर्गठन के लिए 1953 में फजल अली आयोग गठित किया गया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर 1956 में राज्य पुनर्गठन कानून बना। इसी वर्ष पुराना | मैसूर राज्य कर्नाटक बन गया, जबकि पुराना बंबई प्रांत महाराष्ट्र | महाराष्ट्र ने बेलगांव, कारवार और निपाणी जैसे मराठी भाषी इलाकों को कर्नाटक में शामिल करने | पर कड़ी आपत्ति जताई। दोनों ओर हिंसक आंदोलन हुए। इसे शांत करने के लिए एक समिति बनाई गई। न्या. मेहरचंद महाजन इसके प्रमुख थे।

इस दौरान 1960 में राज्यों का पुनर्गठन हो गया। सीमा विवाद वैसे ही बना रहा। महाजन समिति ने 1967 में अपनी रिपोर्ट पेश की। समिति ने कर्नाटक के निपाणी, नंदगढ़, खानापुर समेत 264 गांव कर्नाटक से निकालकर महाराष्ट्र को और महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के अक्कलकोट, जत जैसे 247 गांव कर्नाटक को दे दिए।

बेलगांव और कारवार कर्नाटक के पास ही रह गए । कांग्रेस की सरकारें थीं तब भी और अब बीजेपी इससे महाराष्ट्र में फिर नाराजगी फैली। उस समय दोनों की सरकारें हैं तब भी कोई महाजन रिपोर्ट को मानने राज्यों में कांग्रेस की ही सरकारें थीं, लेकिन कोई हल को तैयार नहीं है। अंत में महाराष्ट्र ने इस विवाद पर नहीं निकला।

इस समय भी कर्नाटक में बोम्मई के 2004 में सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई। पिछले 18 नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार है और महाराष्ट्र में भी सालों से यह मामला एडमिशन स्टेज पर ही अटका बीजेपी के प्रभाव वाली ही शिंदे – फडणवीस सरकार है। हुआ है। पिछले 30 नवंबर को सुनवाई थी, लेकिन कुछ हो नहीं पाया।

अंत में महाराष्ट्र ने संविधान के अनुच्छेद 131 के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया। इस अनुच्छेद के अंतर्गत केंद्र और राज्यों के विवादों को सुप्रीम कोर्ट में लाया जा सकता है। कर्नाटक ने इसके विरोध में अनुच्छेद 3 के हवाले से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को राज्यों की सीमा तय करने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार केवल संसद को है। सुप्रीम कोर्ट को ऐसे विवादों में दखल देने का अधिकार है या नहीं यह मामले का केंद्रबिंदु है।

कर्नाटक में अगले छह माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां पिछले चुनाव में बीजेपी के विरोधी दलों का बहुमत हो गया था। बाद में बीजेपी ने येदियुरप्पा के जरिए फिर से सत्ता हासिल की। येदियुरप्पा से केंद्र नाराज था ही, इसलिए उन्हें हटाकर बोम्मई को सत्ता सौंपी गई। बोम्मई के कार्यकाल में कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं हुई। उनकी स्लेट लगभग कोरी ही है। उन्हें इस समय बदला भी नहीं जा सकता । इसलिए भाषा के नाम पर भावनात्मक खेल खेला जा रहा है।

बोम्मई को अचानक याद आया कि महाजन आयोग ने जत तालुका के 40 गांव कर्नाटक को दिए थे। चुनाव की गर्मी पैदा करने के लिए जैसे ही उन्होंने ये गांव कर्नाटक को सौंपने की मांग की, वैसे ही प्रतिवाद में महाराष्ट्र उतर गया। दोनों राज्यों ने एक इंच भी जमीन न देने की बात कही।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीच-बचाव कर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक कराई। तय हुआ कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यथास्थिति बनाए रखी जाए। लेकिन इस समझौते के दो हफ्ते बाद ही सबकुछ बदल गया और दोनों ओर राजनीतिक तपिश बढ़ गई। कर्नाटक विधानसभा के प्रस्ताव पारित करते ही महाराष्ट्र ने भी वैसा ही प्रस्ताव पारित किया। सुलह ज्यादा दिन नहीं चली।

अब क्या हो ?

इस विवाद का समाधान खोजना टेड़ी खीर है, लेकिन इसके ये उपाय हो सकते हैं-

यथास्थिति कायम रखी जाए। दोनों पक्ष उस पर सहमत हों। केंद्र को फैसले का अधिकार दिया जाए और केंद्र का फैसला दोनों पक्षों के लिए बंधनकारी हो। विवादास्पद इलाकों के बारे में अंतिम फैसला होने तक केंद्रशासित क्षेत्र बनाया जाए जैसा कि शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने सुझाव दिया है। हालांकि जब वह मुख्यमंत्री थे तब ऐसा कुछ नहीं कहा और सीना तानकर कर्नाटक से इंच-इंच जमीन वापस लेने की गर्जना करते रहे।

एक और आयोग या समिति गठित की जाए और उसकी सिफारिशों को दोनों पक्ष मानें।

ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने का इंतजार करें। इस विवाद का अधिकार क्षेत्र अदालत का है या संसद का यह एक बार तय हो जाए। इसके बाद ही अगले कदम उठाए जाएं।

कुछ मिलाकर दोनों ओर लेनदेन होनी है। कर्नाटक को महाराष्ट्र के 40 गांवों की अपेक्षा है, जबकि महाराष्ट्र को कर्नाटक से 865 गांवों की। दोनों पक्ष यदि तैयार हों तो केंद्र की निगरानी में मध्यस्थ नियुक्त किए सकते हैं, जो समानता के बिंदु खोजें। दोनों पक्ष कुछ न कुछ छोड़ने के लिए तैयार हों। लेकिन इसकी संभावना इस समय तो बिल्कुल दिखाई नहीं देती। इस सीमा विवाद के इतने आयाम हैं और इतनी कथाएं इसके पीछे हैं कि यह शेखचिल्ली की कहानी लगती है, जो अंत के साथ नई कहानी को जन्म दे देती है।

Previous Post

कोई भी भारत की 1 इंच जमीन भी कब्जा नहीं कर पाएगा: गृहमंत्री अमित शाह

Next Post

अगर राहुल गाँधी BJP/RSS को गुरु मानते हैं तो नागपुर जाएं: हेमंत बिस्वा सरमा

Next Post
अगर राहुल गाँधी BJP/RSS को गुरु मानते हैं तो नागपुर जाएं: हेमंत बिस्वा सरमा

अगर राहुल गाँधी BJP/RSS को गुरु मानते हैं तो नागपुर जाएं: हेमंत बिस्वा सरमा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

वीडियो प्लेयर
https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
00:00
00:00
17:16
आवाज बढ़ाने या कम करने के लिए ऊपर/नीचे एरो कुंजी का उपयोग करें।
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

- Select Visibility -