केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सांसद बदरुद्दीन अजमल के विवादित बयान को लेकर भड़क गए हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बदरुद्दीन और ओवैसी जैसे लोग हमें नसीहत ना दें। सनातन धर्म में सदैव प्रेम की पूजा होती रही है और इसी का प्रतीक है कि हमारे पूर्वज राजा सागर के साठ हजार पुत्र थे। हमारे पूर्वजों ने परिवार की बच्ची के साथ न शादी की और न ये किया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर आजादी के समय धर्म के आधार पर पाकिस्तान सारे लोग वहां जाते और सनातन वाले लोग यहां रह जाते हैं, तो आज बदरुद्दीन और ओवैसी जैसे लोग गाली नहीं देते। हमारे पूर्वज सागर महर्षि थे। जिनके 60 हजार बच्चे थे। हम किसी बच्ची से पूर्वजों ने शादी नहीं की।
आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हम देश की नीतियों के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात कर रहे हैं और वो लोगों को इसे तोड़ने की नसीहत दे रहे हैं। कहा कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए, ऐसा कड़ा कानून लाना चाहिए जो हिंदू मुसलमान सबको मानना होगा।
बता दें कि सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि हिंदुओं को अपनी लड़कियों की शादी 18-20 साल में कर देनी चाहिए और उनको इसी मुस्लिम फॉर्मूले का पालन करना चाहिए। बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हिंदू 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं। 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है। उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए।