देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी तरह से खुद को और अपने इंस्टीट्यूशन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फरमानों के सामने सरेंडर कर दिया है।
उन्होंने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि वास्तव में संविधान के पीछे की जो भावना है उसके लिए एक यह संकट का समय है। स्पष्ट है कि संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, सरकार ने पूरी तरह से खुद को और अपने संस्थानों को आरएसएस के फरमानों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि संविधान केवल वकीलों का कोई दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीने का एक साधन भी है। इसकी भावना सदैव समान रहती है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि संविधान सभा के सभी महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’