बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन पुल गिर पड़ा। अभी तक ये पता नहीं है कि कितने लोग इसके नीचे दबे हैं। फोर लेन ओवर ब्रिज के निर्माण के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि राहत कार्य चल रहा है। कुछ नहीं कह सकते कि कितने लोग पुल के मलबे में दबे हैं। ये हादसा नालंदा के बेना थाना क्षेत्र इलाके में हुआ।
जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य चल रहा है। यह जानकारी बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने दी। कुमार ने कहा कि, “फोर लेन ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।”
शुक्रवार शाम नालंदा के हरनौत में भागन बिगहा एनएच 20 पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान एक बड़ा हिस्सा गिर गया। करीब 50 मीटर से ज्यादा लंबा यह हिस्सा इस तेजी से गिरा कि कार्यरत मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला। अबतक इसके मलबे में एक मजदूर की लाश निकाली गई है। अंधेरा होने और मलबा हटाने में देरी के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि और भी लोग दबे हैं या नहीं।