हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौड़ ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार पर सेब उद्योग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिन क्षेत्रों में सेब की खेती ज्यादा होती है, उन्हें सरकार ने नजरअंदाज किया है।
कुलदीप सिंह राठौड़ प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्र गौतम अडानी 70-72 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब खरीदते हैं और उन्हें 250-300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं।
कांग्रेस नेता यहीं पर नहीं रूके उन्होंने कहा कि राज्य में सेब उद्योग 5,000 करोड़ रुपये का है, जिससे रोजगार भी पैदा होते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि महामारी के दौरान यह एकमात्र जरिया था और इस पर आवश्यक ध्यान नहीं दिया गया।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा दावा कर रही है कि वो सत्ता रिपीट करने जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि वह भाजपा के मिशन रिपीट को डिलीट करने के इरादे से उतरेगी। उपचुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि उनकी जीत निश्चित है।
उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत ने साबित कर दिया कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। हालांकि गांधी परिवार को एकजुट करने वाली ताकत बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को चार उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होनी है।