भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को बांग्लादेश के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वुमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को विकेट से हराया। भारतीय महिला टीम हर बार फाइनल में पहुंची है। साल 2018 में बांग्लादेश ने उसे हरा दिया था। इसके अलावा बार वह चैंपियन बनी है।
श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार खिताब जीता है। जबकि बड़ी बात ये है कि अब तक एशिया कप के 8 ही सीजन हुए हैं। यानी एक सीजन छोड़कर हर बार भारतीय टीम ही चैम्पियन रही है।
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जो भारतीय गेंदबाजों के आगे बिल्कुल ही गलत साबित हुआ। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। श्रीलंका की तरफ से कोई भी महिला खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाई। रेणुका सिंह को ‘मैन द मैच’ और दीप्ति शर्मा ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता है।
भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।