कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को हिमाचल के सोलन में कांग्रेस की पहली ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला किया और सवाल उठाए। इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बड़े वादे भी किए।
परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली में प्रियंका ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में एक लाख नौकरियां देने और पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लेने का एलान किया। उन्होंने भाजपा के रिवाज बदलने के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के उज्ज्वल हिमाचल बनाने के सपने को तोड़कर भाजपा ने रिवाज बदल दिया है।
कांग्रेस महासचिव ने मंच से ऐलान किया कि वह 10 गारंटियां दे रही हैं जिन्हें हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। कांग्रेस सत्ता में आई तो कैबिनेट की पहली ही मीटिंग में 2 बड़े फैसले लिए जाएंगे। इनमें से पहला फैसला होगा राज्य के एक लाख युवाओं को नौकरियां देना और दूसरा फैसला होगा कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करना।
इसके साथ ही प्रियंका ने अग्निवीर योजना के जरिए केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार हैं उन्हें सरकार ठेके पर रखेगी। इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में पीपीई किट के घोटाले का आरोप भी लगाया