उत्तर प्रदेश के कई जिले भारी बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बाढ़ की वजह से जन-जीवन अस्त व्यस्त होता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां खुद सीएम योगी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है।
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह बाढ़ इंतजामों को लेकर अपनी ही उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजेपी सांसद ने यहां तक कह दिया कि हम बोलेंगे को बागी कहलाएंगे। यहां बोलना मना है। केवल सुनिए और सुझाव दीजिये लेकिन सुझाव भी कोई मानेगा नहीं।
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि बाढ़ से पहले एक तैयारी की बैठक होती है। कोई तैयारी की बैठक ही नहीं हुई। भगवान के भरोसे सबकुछ है। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी रुकेगा और कब हमारी तकलीफ कम होगी।
पिछले कई दिनों से यूपी में हो रही बारिश की वजह से बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। नेपाल से भी यूपी के नदियों में लगातार बैराजों से छोड़े जा रहे हैं। सभी नदियां उफान पर हैं। बाढ़ ने लोगों को परेशान कर दिया है। नवाबगंज के इतिहास में पहली बार बाढ़ का पानी दिग्गजों की दहलीज तक पहुंच गया है।