केंद्र की सत्ता पर काबिज़ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन प्रकाश नड्डा ने रविवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल प्रियंका पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। अब कांग्रेस का कोई आधार नहीं है।
बता दे कि जे पी नड्डा हिमाचल प्रदेश के ऊना में भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। आगे उन्होंने बोला कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आम विधानसभा चुनाव के दौरान 380 सीटों पर लड़ी थी और उसके उम्मीदवारों ने 370 सीटों पर अपनी जमानत खो दी थी, जो इस तथ्य की पुष्टि करता है कि देश की जनता का कांग्रेस पार्टी में अब कोई विश्वास नहीं।
आगे जे पी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न अब भारतीय रही और न ही इंडियन। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 9 करोड़ ही कार्यकर्ता हैं। देश में अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भाजपा की जबरदस्त मौजूदगी है।
आगे उन्होंने कहा कि नाॅर्थ ईस्ट में भाजपा से बड़े दल के रूप में वहां पर मौजूद हैं और उसकी सरकारें बनी हैं, कई राज्यों में हैट्रिक के साथ भाजपा सरकार में आई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 38 वर्ष बाद रिवाज बदला है और अब फिर से लगातार भाजपा ने सरकार बनाई है।
मालूम हो कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह पहला मौका नहीं है जब वो राहुल व प्रियंका गाँधी को आंडे हांथो लिया हो, इससे पहले कई बार वह इस बात पर ज़ोर देते रहे हैं कि कांग्रेस अब भाई बहन की पार्टी बन कर रह गई है।