नई दिल्ली: बरेली के मौलाना और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रजा ने कहा कि 2024 में बीजेपी की ही सरकार आएगी।
तौकीर ने कहा कि देश के मुसलमानों ने मन बना लिया है कि अगला पीएम योगी या नितिन गडकरी ही बनेंगे।
तौकीर ने कहा कि मुसलमानों की दुश्मनी मोदी से है, जबकि योगी शानदार आदमी है। उन्हें पीएम बनाया जा सकता है।
तौकीर रजा ने कहा कि BJP का मुकाबला करने की क्षमता न तो कांग्रेस में है और न ही किसी अन्य दल में है। विपक्ष अगर एक मजबूत गठबंधन बनाता है और उसमें किसी किस्म की सियासत नहीं होती है तो ममता पीएम पद के लिए योग्य नेता हो सकती हैं।
ADVERTISEMENT
इसकी संभावना कम है। ज्यादा संभावना BJP के ही फिर से सत्ता में आने की है। उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।













