शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

आज के दौर में आंख खोलने की जरूरत!

Muslim Today by Muslim Today
मई 9, 2022
in देश
0 0
0
आज के दौर में आंख खोलने की जरूरत!
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह उस वक़्त सियासी गहमागहमी तेज हो गई, जब धर्मशाला में विधानसभा गेट पर खालिस्तान के झंडे और गुरुमुखी लिपि में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। इस मामले के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पूरी घटना की निंदा की और जांच का आदेश दिया। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण घटना बताते हुए कहा कि वो रात के अंधेरे में खालिस्तानी झंडे लगाने वाली घटना की निंदा करते हैं, इसके साथ ही उन्होंने दिन के उजाले में ऐसा करके दिखाने की चुनौती भी दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत झंडों को हटाया। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि जिस किसी ने भी ये किया है, वह पर्यटक के रूप में यहां तक आया होगा, ताकि किसी को पता न चल सके।

ज़ाहिर सी बात है कि इस तरह की साजिशों को अंजाम देने वाले मुखौटा लगाकर ही आएंगे, क्योंकि उन्हें अपनी बहादुरी साबित नहीं करना है, उनका मकसद देश को तोड़ना है। इसलिए इस मामले को कड़ी निंदा और त्वरित कार्रवाई जैसे शब्दों से आगे बढ़कर समझने और संभालने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सत्तारुढ़ भाजपा को कुछ समय पहले संपन्न उपचुनावों में कांग्रेस के हाथों मात मिली थी। इसलिए इस बार उसकी सत्ता पर ख़तरा दिख रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने गृहराज्य में हार का जोखिम नहीं उठा सकते इसलिए वो भाजपा को जीत दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इधर पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले काफी बुलंद हैं और वो अब हिमाचल प्रदेश में भी सत्ता में आने की तैयारी में लगी है।

खालिस्तानी झंडा लगने की घटना ने आप को राजनैतिक वार करने का मौका दे दिया है और बिना वक्त गंवाए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि ‘पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर ख़ालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा न बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है. भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो गई। हिमाचल के मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए या फिर केंद्र सरकार को तुरंत जयराम ठाकुर सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।’

ADVERTISEMENT

ट्वीट की भाषा से समझा जा सकता है कि आप को मौका मिले तो वह आज चुनाव करवा कर सत्ता पर अपनी दावेदारी ठोंक दे। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा मामले में भाजपा के आगे आप कमज़ोर पड़ गई है तो अब उसे पलटवार करने का मौका मिला है। वैसे जिस तरह की राजनीति अब आम आदमी पार्टी करने लगी है, वह अब तक भाजपा की खास पहचान थी। कमज़ोर पलों में विरोधी पर वार करना, मौके का फ़ायदा उठाना और जनता के सामने भविष्य का डर खड़ा करना, ऐसी ही रणनीतियों के सहारे भाजपा चुनाव जीतते आई, अब आप उसी के नक्शेकदमों पर है। आम आदमी पार्टी, भाजपा की बी टीम से बढ़कर अब उसकी हमराह बन चुकी है। और इन दोनों दलों की स्वार्थपरस्त राजनीति में देश में खालिस्तान का नाम फिर से उठने लगा है, यह विचार ही डरा रहा है।

खालिस्तान के नाम पर देश ने पंजाब में खून की नदियां बहते देखी हैं। एक लंबे अरसे तक यह खूबसूरत, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक संपदा से भरपूर प्रांत बारुद की गंध में लिपटा रहा था। हजारों-लाखों लोगों का जीवन बर्बाद हो गया, इंदिरा गांधी, बेअंत सिंह, जनरल एस.एस. वैद्य समेत अनेक लोगों की जान इस आतंकवाद के भेंट चढ़ गई। बड़ी मुश्किल से पंजाब और देश में शांति कायम हुई थी, जीवन पटरी पर आया था। लेकिन अब फिर अमनविरोधी ताकतें सिर उठा रही हैं। पिछले दिनों ही हरियाणा के करनाल में चार आतंकवादी पकड़ाए थे और कहा गया कि पाकिस्तान की खुफ़िया एजेंसी आईएसआई भारत में खालिस्तान की गतिविधियों को बढ़ाने की साजिश रच रही है।

हाल ही में हिमाचल सरकार ने राज्य के अंदर खालिस्तानी झंडा और जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगे सभी वाहनों की एंट्री पर बैन लगाने का आदेश दिया था। सरकार के इस फैसले का सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विरोध किया था। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने राज्य सरकार को 26 अप्रैल को एक अलर्ट जारी किया। पन्नू ने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखकर ये भी धमकी दी थी कि वह 29 अप्रैल को शिमला में खालिस्तान और भिंडरावाले का झंडा लहराएगा। और यह चिंता की बात है कि अलर्ट और धमकियों के बीच खालिस्तान का झंडा लगा दिया गया।

भाजपा के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने वाली ‘आप’ के हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया का प्रभार हरप्रीत सिंह बेदी के पास था, जिसे कुछ दिन पहले ही खालिस्तान समर्थक ट्वीट करने के बाद ‘आप’ ने निष्कासित किया। ‘आप’ के संस्थापकों में से एक कुमार विश्वास ने भी इस मौके पर ‘आप’ को घेरने के लिए कहा कि ‘देश मेरी चेतावनी को याद रखे, पंजाब के वक़्त कहा था, उसकी अब इस दूसरे प्रदेश पर नज़र है। दरअसल आप से अलग होने के बाद कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल को लगातार निशाने पर लेते हैं औऱ पंजाब चुनाव के वक्त उन्होंने ‘आप’ पर खालिस्तानी नेताओं के संपर्क में होने की बात कही थी।

हमने तब भी लिखा था कि यह बात कुमार विश्वास ने चुनाव के वक़्त ही क्यों उठाई, इतने बरस चुप्पी क्यों साध रखी थी। और अब भी यही सवाल है कि कुमार विश्वास के लिए देश जरूरी है या खुद को सही साबित करना। आखिर यह अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास और उनके बाकी साथियों का ही काम था, जो अन्ना हजारे को रालेगण सिद्धि से उठाकर दिल्ली लाया गया और उसके बाद कांग्रेस के खिलाफ और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम शुरु हुआ। अब देश तो भाजपा के हवाले हो गया, लेकिन किस हाल में पहुंच चुका है, इसे देखने के लिए केवल आंखें खोलने की ज़रूरत है।

Previous Post

देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Next Post

शाहीन बाग में पहुंचा बुलडोजर: अमानतुल्लाह खान बोले- BJP सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना चाहती है

Next Post
शाहीन बाग में पहुंचा बुलडोजर: अमानतुल्लाह खान बोले- BJP सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना चाहती है

शाहीन बाग में पहुंचा बुलडोजर: अमानतुल्लाह खान बोले- BJP सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना चाहती है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist