लखनऊ (यूपी): यूपी चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता हासिल करके इतिहास रच दिया है, भाजपा गठबंधन ने इस चुनाव में 273 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि सपा गठबंधन 125 सीटों पर ही सिमट गया, इस चुनाव में मायावती की बसपा को सिर्फ एक सीट मिली, जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें गईं।
भाजपा की इस जीत पर पक्ष विपक्ष के बड़े नेताओं ने सीएम योगी को बधाई दी है, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी भाजपा को बधाई दी है।
लेकिन इस दौरान उन्होंने मायावती और एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग की।
संजय राउत ने कहा कि भाजपा की जीत में मायावती और ओवैसी का बड़ा योगदान है, इस योगदान के लिए इन दोनों नेताओं को ‘पद्म विभूषण’ और ‘भारत रत्न’ देना होगा, संजय राउत ने कहा कि चिंता का विषय ये हैं कि पंजाब में भाजपा जो एक राष्ट्रीय पार्टी है।
उसे पंजाब की जनता ने पूरी तरह से नकारा है, पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने वहां जमकर प्रचार किया फिर भी भाजपा क्यों हार गई?
संजय राउत ने कहा कि भाजपा को बड़ी जीत मिली है, यूपी उनका राज्य था फिर भी अखिलेश यादव की सीटें बढ़ गई हैं, हम लोग खुश हैं, हार-जीत होती रहती है, आपकी खुशी में हम भी शामिल हैं।
राउत ने कहा आप हमें बार-बार बोलते हो कि शिवसेना को यूपी में कितनी सीटें मिलीं? यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है उससे बुरा हाल आपका पंजाब में हुआ है, इस बारे में आप थोड़ा देश को मार्गदर्शन दीजिए।













