शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

नवाब बानो: निम्मी जैसी कोई नहीं – वीर विनोद छाबड़ा

Muslim Today by Muslim Today
मार्च 10, 2022
in देश
0 0
0
नवाब बानो: निम्मी जैसी कोई नहीं – वीर विनोद छाबड़ा
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

निम्मी हमारे पिता की जनरेशन वालीं थीं. हम नेकर पहने हुए उनकी तारीफें अपने पिता जी और उनके साथियों के मुंह से सुना करते थे. जब होश संभाला तो उस दौर की नौजवान पीढ़ी को उनका दीवाना पाया.  तब हमने उनकी तमाम पुरानी फ़िल्में अपने शहर लखनऊ के जगत, मेहरा, सुदर्शन जैसे हाफ-रेट के जर्जर सिनेमाहालों में देखीं.  पचास के सालों में न सिर्फ़ निम्मी की एक्टिंग का बल्कि खूबसूरती का परचम भी फहराया करता था.

18 फरवरी 1932 को आगरा में जन्मीं निम्मी का असली नाम नवाब बानो था. उनके कांट्रेक्टर पिता को खुद को नवाब कहलाना बहुत पसंद था, मगर कोई इसके लिए तैयार ही नहीं था. जब उनकी बेटी हुई तो उसका नाम नवाब रख दिया, खुद न बन सके बेटी ही सही. मां वहीदन ने पीछे बानो जोड़ दिया. ये निम्मी नाम तो राजकपूर ने दिया. दरअसल, निम्मी प्रसिद्ध गायक-एक्टर जीएम दुर्रानी की पत्नी ज्योति संग महबूब खान से काम मांगने गयीं थीं. निम्मी की  मां वहीदन ने कभी महबूब खान के साथ काम किया था. उस समय महबूब खान दिलीप-नरगिस-राजकपूर की ‘अंदाज़’ की शूटिंग में व्यस्त थे.

निम्मी और ज्योति नरगिस की मां जद्दन बाई के पास बैठी थीं. तभी राजकपूर उनके चरण स्पर्श करने आये. उनकी नज़र निम्मी पर पड़ी, ऐ मासूम दिख रही खूबसूरत और लड़की तेरा नाम क्या है? निम्मी लजा गयी. राजकपूर फ़िदा हो गए. यही लड़की चाहिए उन्हें. ‘बरसात’ (1949) में नरगिस के साथ साइड रोल ऑफर किया और नया नाम दिया, निम्मी. और बाकी तो हिस्ट्री है. नरगिस से ज़्यादा चर्चा निम्मी की हुई…जीया बेक़रार है छाई बहार है आजा मेरे बालमा तेरा इंतज़ार है…बरसात में तुमसे मिले हम सजन…पतली कमर है….उस दौर के मशहूर ये गाने निम्मी पर फ़िल्माये गए.

सज़ा (1951) में देवानंद के अपोज़िट श्यामा संग थीं…तुम न जाने किस जहाँ में खो गए…मगर दिल लूट ले गयी श्यामा. महबूब ख़ान ने टैक्नीकलर ‘आन’ (1951) में उन्हें मंगला का साइड रोल दिया, जो दिलीपकुमार के लिए जान दे देती है…आज मेरे मन में सखी बांसुरी बजाये कोई…खेलो रंग हमारे संग आज आज दिन रंग रंगीला आया….इसके एक सीन में दिलीप कुमार निम्मी को पकड़ने का प्रयास करते हैं. मगर सफल नहीं हुए.

तब महबूब खान से कहा, अगली फिल्म में इस लड़की को न लेना, दौड़ाती बहुत है. ‘आन’ का प्रीमियर लन्दन में भी हुआ. वहां निम्मी की खूबसूरती से मोहित होकर एक नामी एक्शन हीरो Errol Flynn ने अंग्रेज़ी रीति-रिवाज़ों के मुताबिक निम्मी का हाथ पकड़ कर चूमना चाहा. मगर निम्मी ने झट से हाथ खींच लिया, मैं हिंदुस्तानी लड़की हूं. अगले दिन लन्दन के अख़बारों में निम्मी की बड़ी तस्वीर छपी, अन-किस्ड इंडियन गर्ल.

यहीं उनकी भेंट ‘टेन कमांडमेंट’ और ‘सैमसन डिलाइला’ जैसी मशहूर फ़िल्में बनाने वाले Cecil B.demille से हुई. वो भी निम्मी से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके. अंग्रेज़ी फिल्म ऑफर की. मगर निम्मी पीछे हट गयी,  यहां चूमा-चाटी बहुत है.

निम्मी ने सबसे ज़्यादा दिलीप कुमार के साथ काम किया है. आन के अलावा दीदार, उड़न खटोला, दाग़ और अमर. ‘अमर’ में उनके साथ मधुबाला भी थीं. इसमें वक़ील दिलीप कुमार एक तूफानी रात में निम्मी से रेप करते हैं. मगर अदालत में निम्मी अपना मुंह नहीं खोलती.  उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक थे. तब क्लाइमैक्स सीन में दिलीप कुमार कहते हैं, रेप करने वाला वो शख्स मैं था. ‘अमर’ की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाक्या हुआ. निम्मी दिलीप कुमार का कुछ ज़्यादा ही ध्यान रखती थीं.

उनका खाना-पीना और आराम फ़रमाना. ये देख दिलीप कुमार को दिलो जान से चाहने वाली मधुबाला को बर्दाश्त न कर सकीं, कुछ शक हुआ और जलन भी. उन्होंने निम्मी को किनारे ले जाकर पूछ ही लिया, अगर तेरे मन में दिलीप की चाह है तो मैं ख़ुशी ख़ुशी रास्ते से हट जाऊंगी. तब निम्मी ने हँसते हुए कहा, ना री.

मुझे प्रेमी ख़ैरात में नहीं चाहिए… न मिलता ग़म तो बर्बादी के अफ़साने कहां जाते…’दाग़’ में वो शराबी पति दिलीप कुमार का बेसब्री से इंतज़ार करती है…काहे को देर लगाई रहे अब तक न आये बालमा…प्रीत ये कैसी बोल रे दुनिया…’उड़न खटोला’ दिलीप कुमार के साथ उनकी अंतिम फिल्म थी, जिसमें उन्हें मर्दाना लिबास पहनना पड़ा… ओ दूर के मुसाफिर हमको भी साथ ले ले हम रह न जाएँ अकेले…

फिल्मों में अपनी भूमिका के बारे में निम्मी बहुत सेंसिटिव और सेलेक्टिव रही. यही कारण है कि लम्बे फ़िल्मी कैरीयर में उन्होंने कुल 48 फ़िल्में ही कीं. मगर दो बार वो ग़लत साबित हुई.  बीआर चोपड़ा ने उन्हें ‘साधना’ (1958) में लीड रोल ऑफर किया. मगर निम्मी ने इंकार कर दिया, तवायफ़ के किरदार को एक बार जीया तो बाकी ज़िंदगी भी ऐसे ही किरदार मिलेंगे.  मगर बाद में वो बहुत पछतायीं जब चोपड़ा ने महज़ चार फिल्म पुरानी वैजयंती माला को चुन लिया जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला. हालांकि निम्मी इसका खंडन करती हैं, कुछ गलतफहमी हो गयी थी.

निम्मी से दूसरी गलती यह हुई कि उन्होंने हरनाम सिंह रवैल की ‘मेरे महबूब’ (1963) में अनवर (राजेंद्र कुमार) के ऑपोज़िट हीरोइन हुस्नबानो का ऑफर मना कर दिया. उन्हें लगा कि हुस्नबानो की जगह अनवर की बहन नज़मा  का किरदार बेहतर है, स्कोप भी ज़्यादा है क्योंकि उसमें बहन के अलावा तवायफ़ का किरदार भी शामिल है जो भाई अनवर को पढ़ा-लिखा कर बड़ा आदमी बनाती है. मगर दांव उलटा पड़ा. उनकी जगह साधना ने हुस्नबानो का किरदार किया. और साधना रातों-रात अपनी हेयर स्टाइल और ड्रेस के लिए मशहूर हो गयी.

ADVERTISEMENT

बहरहाल निम्मी पर फिल्माया ये गाना बहुत मशहूर हुआ…अल्लाह बचाये नौजवानों से…इसके बाद निम्मी का उतार शुरू हो गया. हालांकि सुना है कि निम्मी के मिस्टिक चेहरे को देख राजखोसला उन्हें ‘वो कौन थी’ में लेना चाहते थे, लेकिन बात बनी नहीं.  पूजा के फूल (1964) में वो प्राण की अंधी बहन बनीं…म्याऊं म्याऊं मेरी सखी अच्छी अच्छी मेरी सखी…जिससे धर्मेंद्र उनसे मजबूरी में शादी करता है। ‘आकाशदीप’ (1965) में वो अशोक कुमार की गूंगी पत्नी हैं. भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए जुबान नहीं थी.

लेकिन प्रश्न ये उठा कि इतना सुंदर और मासूम चेहरा, गाना तो होना चाहिए.  डायरेक्टर फणि मजूमदार ने ग्रामोफ़ोन के माध्यम से निम्मी की भावनाओं की अभिव्यिक्ति करा ही दी…दिल का दीया जला के गया कौन मेरी तन्हाई में…कहा जाता है निम्मी सेकंड लीड किरदारों में ज़्यादा सहज रहती थीं. उन्हें एक्टिंग के हुनर दिखाने का भरपूर अवसर मिलता था.

‘मुगले आज़म’ के दौरान ही के.आसिफ ने ‘लव एंड गॉड’ की कास्ट फ़ाइनल कर दी थी. लैला-मजनूँ के कालजयी कथानक पर आधारित इस प्रोजेक्ट में लैला निम्मी थीं और मजनूँ गुरूदत्त. फ़िल्म का कुछ हिस्सा बना ही था कि गुरुदत्त की रहस्यमई मृत्यु हो गयी. गुरू की जगह ली संजीव कुमार ने. मगर त्रासदियों ने पीछा नहीं छोड़ा.  के.आसिफ की मृत्यु हो गयी. करीब बीस साल फिल्म डिब्बे में बंद रही.

निम्मी तो फिल्म को भूल ही चुकी थी. के.आसिफ की बेवा अख़्तर ने इसे एक नए अंदाज़ में पेश करने का प्रयास किया. लेकिन तभी संजीव की आकस्मिक मृत्यु हो गयी. फिर भी ‘लव एंड गॉड’ 1986 में रिलीज़ हुई, मगर बुरी तरह फ्लॉप रही.  निम्मी के चाहने वालों को भी परी चेहरा निम्मी की एक-आध झलक ही दिख पायी.  निम्मी की कुछ अन्य मशहूर फ़िल्में हैं, आंधियां, भाई भाई, बांवरा, शमा, चार दिल चार राहें, बसंत बहार, सोहनी महिवाल, उंगलीमाल, शमा आदि.

निम्मी ने सुप्रसिद्ध फिल्म राइटर अली रज़ा से शादी की, जिनका 2007 में निधन हो गया. पति के इंतक़ाल के बाद निम्मी अकेली रह गयीं। उन्होंने बाकी की ज़िंदगी अपनी बहन की बेटी के साथ गुज़ारने के फैसला किया.

कुछ वक़्त पहले यूट्यूब पर उनका एक इंटरव्यू देखा था, मुंह में दांत नहीं थे, मगर साफ बोलती थीं और सुनती भी थीं. याददाश्त अच्छी थी. हाँ, कुछ बातें भूल गयीं, मगर याद दिलाने पर सर हिला दिया.  25 मार्च 2020  की 87 बसंत देख चुकी निम्मी का इंतक़ाल हो गया।

Previous Post

UP Election: फिर चला राजा भैया का सिक्का

Next Post

UP Election Result: BJP की जीत के बाद जब लखनऊ पहुंचे सीएम योगी

Next Post
UP Election Result: BJP की जीत के बाद जब लखनऊ पहुंचे सीएम योगी

UP Election Result: BJP की जीत के बाद जब लखनऊ पहुंचे सीएम योगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist