शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

लोकतंत्र की चोरी को लेकर अखिलेश चुप रह जाते तो इतने एक्शन नहीं लिए जाते

Muslim Today by Muslim Today
मार्च 10, 2022
in देश
0 0
0
लोकतंत्र की चोरी को लेकर अखिलेश चुप रह जाते तो इतने एक्शन नहीं लिए जाते
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मतगणना शुरू होने से पहले बनारस, सोनभद्र, बरेली और संत कबीरनगर में अलग अलग मामलों में अधिकारियों को निलंबित किए जाने, हटाए जाने और मुकदमा दर्ज करने की ख़बर आई है। इन सभी घटनाओं ने दस मार्च की गिनती को लेकर लोगों के भरोसे को झकझोर दिया है। मेरा सवाल है कि जिन चीज़ों को सपा के कार्यकर्ताओं ने उजागर किया है, उसे मतगणना से जुड़े अधिकारियों ने क्यों नहीं पकड़ा।

ये अधिकारी क्या कर रहे हैं। क्या प्रशासन रात भर नहीं जाग रहा, क्या वह नज़र नहीं रख रहा कि कहीं कोई चूक न हो जाए। तब फिर यह शक क्यों नहीं किया जाए कि अधिकारी कुछ गड़बड़ कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने किसी को हटाया, किसी को निलंबित किया ठीक है लेकिन उसे इन सभी को बर्खास्त करना चाहिए। ऐसी हरकतों से आयोग की साख कमज़ोर होती है। इसलिए इसकी सज़ा निलंबन और तबादले जितनी नरम नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश यादव के लिए प्रेस कांफ्रेंस कर सवाल उठाना आसान नहीं था। उन्हें पता होगा कि गोदी मीडिया का तंत्र हमला कर देगा। वही हुआ भी। अखिलेश ने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए थे बल्कि प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया था।अखिलेश यादव का आरोप था कि मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव ज़िलाधिकारियों को मौखिक निर्देश दे रहे हैं कि जहां बीजेपी का उम्मीदवार हार रहा हो या अंतर पांच हज़ार से कम हो, वहां धीमी गति से गिनती कराएं। अखिलेश ने कहा कि इसके पुख्ता सबूत हैं।

बिहार में धीमी मतगणना और बाद की कुछ सीटों पर परिणाम पलटने के आरोप आज तक लगाए जाते हैं। इस संदर्भ में आयोग को आगे आना चाहिए और पूरी सूची देनी चाहिए कि कहां कहां पर ईवीएम पहले से ज्यादा है औऱ कहां कहां पर कितना समय लगेगा, बल्कि आयोग को इसका विज्ञापन अखबारों में छपवाना चाहिए ताकि लोग संदेह न करें। अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के बाद गोदी मीडिया ऐंकर चिल्लाने लगे कि हार रहे हैं इसलिए ईवीएम का रोना रहे हैं जबकि अखिलेश ने आरोप कुछ और लगाए थे।आख़िर आयोग ने गड़बड़ी पाई तभी तो कार्रवाई हुई है। मतगणना से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में चूक  क्यों होनी चाहिए। खासकर ऐसे माहौल में जब चुनाव आयोग की भूमिका भी मुद्दे का रूप ले चुका है।

बड़ी चूक बनारस में हुई है।अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि किसी कारणवश ईवीएम को दूसरी जगह पर ले जाया जाता है तो उसकी सूचना सभी दलों को देनी है। सभी सहमत होंगे तभी व्यापक सुरक्षा में ईवीएम को दूसरी जगह पर ले जाया जाएगा। इसकी सूचना नही दी गई। ज़िलाधिकारी ने भी माना कि ईवीएम को 9 तारीख की सुबह ट्रेनिंग के लिए निकालना थ।एडीएम ने जिलाधिकारी को बिना जानकारी दिए 8 तारीख की शाम को निकाल दिया जिसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने पकड़ा और बवाल हुआ। एक शाम पहले ट्रक में भर कर ईवीएम कैसे निकाली जा सकती है? क्यों नहीं संदेह करना चाहिए कि इरादा कुछ गलत करने का था?  आज एडीएम आपूर्ति नलिनी कांत सिंह को चुनाव आयोग ने संस्पेंड कर दिया है।

सोनभद्र के एस डी एम को हटाया गया है। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने दो ट्रक पकड़े जिसमें बैलेट पेपर थे। अधिकारी ने कहा कि सादी पर्चियां थीं। इनका इस्तमाल नहीं हुआ था। फिर खबर आई कि एस डी एम को हटा दिया गया। जिस तरह से बैलेट पेपर को लेकर अफ़वाह उड़ी है, उसे देखते हुए आयोग को आगे आकर भरोसा देना चाहिए कि गड़बड़ी नहीं होगी।चुनाव के दौरान भी बैलेट पेपर को लेकर कई ख़बरें आती रहीं जिसे लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन अब तो हर ऐसी आशंका से भगदड़ मचने लग जाएगी। इसलिए आयोग को बैलेट पेपर की गिनती को लेकर और अधिक पारदर्शिता बरतनी चाहिए, नई व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि नतीजे के साथ साथ आशंकाएँ भी उसी समय ख़त्म हो जाएँ।

संत कबीरनगर में एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दायर हुआ है। उसे निलंबित भी किया गया है। ज़िलाधिकारी का दिव्या मित्तल ने ट्विट है कि खलीलाबाद के लेखपाल नागेंद्र सिंह के पास से ईवीएम मशीन में लगाई जाने वाली दो पर्ची मिली है। सपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर के साथ मुहर थी। सवाल है कि ये सब सपा के कार्यकर्ता क्यों पकड़ रहे हैं? क्या सपा चुनाव आयोग है तो चुनाव आयोग कहां है और क्या है?

ADVERTISEMENT

बरेली में कूड़े की गाड़ी में तीन संदूक मिले। सपा वालों ने हंगामा किया कि बैलेट पेपर हैं लेकिन प्रशासन ने कहा कि बैलेट पेपर नहीं हैं बल्कि मतगणना में इस्तमाल किए गए कुछ दस्तावेज औऱ सामग्री थी। तो क्या कोई भी पेपर कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाएगा। सपा के कार्यकर्ता हंगामा न करते तो रिटर्निंग अफसर एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार को नहीं हटाया जाता। उन्हें हटाया ही गया कि गड़बड़ी हुई है।

आयोग के द्वारा सख्त कदम उठाए जाने के बाद अब नहीं कहा जा सकता है कि सपा के कार्यकर्ताओ की मुस्तैदी हार के डर के कारण थी। किसे मालूम कि कहां कहां क्या हो रहा है। लोकतंत्र में भरोसा कमाने की ज़िम्मेदारी संस्थाओं की होती है। चुनाव के दौरान भी आयोग को लेकर सवाल उठते ही रहे। अच्छी बात है कि आयोग ने तुरंत एक्शन भी लिया लेकिन इन घटनाओं ने लोगों के विश्वास को हिला दिया है। नतीजे आने के बाद तक इसी को लेकर बहस चलती रहेगी कि दस मार्च को जो आया वो जनता का फैसला था या किसी और का।

Previous Post

Punjab Election Results: सोनू सूद की बहन मलविका हार रही हैं चुनाव

Next Post

EVM विवाद की इतिहास यात्रा पर एक पत्रकार का लेख

Next Post
EVM विवाद की इतिहास यात्रा पर एक पत्रकार का लेख

EVM विवाद की इतिहास यात्रा पर एक पत्रकार का लेख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist