नई दिल्ली: अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है, पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं, 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था, लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
पुलिस के तरफ से लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा, अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा, लता जी मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी।
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी का निधन हो गया है, उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे, उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था,”लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं, लता मंगेशकर के निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है।