शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

अखिलेश ने कहा पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, क्या बीजेपी भी इस मसले पर हाँ करेगी

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 22, 2022
in देश
0 0
0
अखिलेश ने कहा पुरानी पेंशन बहाल करेंगे, क्या बीजेपी भी इस मसले पर हाँ करेगी
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार आएगी तो पुरानी पेंशन की व्यवस्था लागू कर देगी। यूपी में पेंशन के लिए लड़ रहे कर्मचारियों ने यहाँ तक एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है।उन्होंने सत्ता की दावेदार एक दल को मजबूर कर दिया है कि पुरानी पेंशन की बहाली पर स्टैंड ले। बीजेपी को भी लाखों सरकारी कर्मचारियों का वोट चाहिए। जिस तरह से पार्टी ओबीसी वोट बैंक में प्रतिस्पर्धा कर रही है, क्या कर्मचारियों के इस बड़े तबके का वोट पाने के लिए पुरानी पेंशन की बात करेगी?

अगर बीजेपी यूपी में हाँ कहती है तो उसे हिमाचल प्रदेश में भी हाँ कहनी होगी, लेकिन सबसे पहले केंद्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना होगा। ऐसा तो हो नहीं सकता कि प्रधानमंत्री मोदी यूपी के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की बात करेंगे और केंद्र की नौकरियों के लिए नहीं करेंगे। अगर सरकारी कर्मचारी चौकस और ईमानदार रहेंगे कि तो इस चुनाव के बहाने पुरानी पेंशन की बहाली के मुद्दे को राजनीतिक धार दे सकते हैं और सफलता भी हासिल कर सकते हैं।यूपी में भी और उससे पहले केंद्र में भी।

वैसे मेरा अब भी मानना है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए धार्मिक पहचान के नाम पर मिली सांप्रदायिक सोच से बाहर निकलना संभव नहीं है। यह ऐसा काम नहीं है कि आप बीजेपी से निकल कर दूसरे दल में जाते ही अ-सांप्रदायिक हो जाते हैं। इसके लिए जिस बौद्धिक अभ्यास की ज़रूरत होती है उसकी क्षमता और ईमानदारी इनमें नहीं है।  आप केवल बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट करके सांप्रदायिकता से छुटकारा नहीं पाते हैं। यह बीमारी व्यक्तिगत है, फिर सामाजिक है और तब राजनीतिक है। यह बीमारी उलट क्रम में भी चलती है। राजनीति से भी आती है। मेरा साफ़ मानना है कि ग़ैर बीजेपी दलों में रहते हुए कोई घोर सांप्रदायिक हो सकता है। होता भी है।

अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन के लिए हामी भर कर कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग में हलचल मचा दी है। वोट मिलेगा या नहीं, कह नहीं सकता। क्या बीजेपी पुरानी पेंशन की बहाली का वादा कर सकती है? वादा करने के लिए कर देगी। आप याद कीजिए। बिहार में तेजस्वी यादव दस लाख रोज़गार देने का वादा कर रहे थे। बीजेपी ने पहले मज़ाक़ उड़ाया। फिर जब लगा कि टक्कर मिल सकती है तो 19 लाख देने का वादा कर दिया। युवाओं ने बीजेपी पर भरोसा किया। बीजेपी चुनाव जीत गई और 19 लाख रोज़गार किसे मिला है, आप बिहार के युवाओं से पूछ सकते हैं। मुमकिन है इसी तरह के बीजेपी यूपी में भी कर देगी और पुरानी पेंशन का वादा कर दे। बाद में नहीं देगी। यूपी में भी 2017 में सत्तर लाख रोज़गार देने का वादा किया था। कौन पूछ रहा है कि ये रोज़गार कहां है? यूपी के युवाओं का यह एक से दस के स्केल पर दसवाँ प्रश्न भी नहीं है।

ADVERTISEMENT

मेरा मानना है कि अगर बीजेपी यह भी कह देती कि कोई रोज़गार नहीं देगी तब भी बिहार के युवा बीजेपी को वोट करते। यूपी बिहार के युवाओं को जाति और धर्म के गर्त से निकालने का प्रयास भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उन्हें उनके आत्मिक सुख से अलग कर देना होगा। धर्म और जाति ऐसे दो मुद्दे हैं जो बिना किसी बौद्धिक श्रम के इन युवाओं को प्रखर राजनीतिक पहचान देते हैं। इसी से इनकी बातों में इतनी स्पष्टता आती है कि दिल्ली से गया हर जानकार समझता है कि यूपी बिहार के युवा राजनीतिक रुप से कितने स्मार्ट हैं। बस मेरा एक सवाल है। बिहार और यूपी के युवाओं ने इस स्मार्टपन से हासिल क्या किया? अपने अपने राज्य के कुछ अच्छे कालेज ही बता दें? अस्पताल? छोड़िए इस मसले को यहाँ।

यूपी जैसे बड़े राज्य से पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा बीच चुनाव में आ खड़ा हुआ है तो यह साधारण बात नहीं है। क्या सरकारी कर्मचारी और उनका परिवार अखिलेश के साथ खड़ा होगा? बिना अनुभव और नए तथ्यों के अपनी जानकारी में बदलाव से बचना चाहिए। 2019 के चुनाव में पुरानी पेंशन की माँग को लेकर रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। उस समय जुटी भीड़ को देखकर दंग रह गया था तब भी मेरा अंदाज़ा सही था। माँग करना अलग है, भाजपा की धार्मिक पहचान की राजनीति से अलग होना अलग है। पुरानी पेंशन की माँग को लेकर रामलीला मैदान में जुटे लोग ही जानते होंगे कि वोट अपने मुद्दे पर दिया था या किसी और मुद्दे पर।

पुरानी पेंशन की बहाली को बीजेपी को हराने के मुद्दे के रुप में नहीं देखना चाहिए।सभी को पेंशन मिलनी चाहिए। आज सरकारों के पास काफ़ी पैसा है। इस पैसे को सरकारें जनता से झूठ बोलने में लुटा रही हैं। करोड़ों रुपये की मूर्ति बनाने और सैंकड़ों करोड़ के विज्ञापन में फूंक देती हैं। सरकारी कार्यक्रम आलीशान होने लगे हैं।वोट ख़रीदने के लिए किसी वर्ग के खाते में पाँच सौ तो किसी खाते में हज़ार रुपये झट से डाल देती है। इन सभी की समीक्षा होनी चाहिए और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार होना चाहिए। सभी को उचित पैसा मिलना चाहिए। न कि ख़ैरात के रुप में जिस तरह यूपी में चुनाव को देखते हुए ई श्रम कार्ड बनाने वाले सात करोड़ में से डेढ़ करोड़ खाता धारकों के खाते में हज़ार रुपये डाल दिए गए। इसके लिए ज़रूरी है कि यूपी चुनाव में ओबीसी, ब्राह्मण और मंदिर की जगह पेंशन और नौकरी की बात हो। वो शायद चुनाव के बाद होगी।

Previous Post

जब सावरकर की तारीफ़ कर पछताए रासबिहारी बोस: पुण्यतिथि विशेष

Next Post

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 लोगों की हुई मौत

Next Post
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 लोगों की हुई मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 33 हजार केस दर्ज, 525 लोगों की हुई मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist