मुम्बई।क्रिसमस मनाने गए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। एक्टर को मुंबई के कमोठे इलाके में स्थित अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर अपने परिवार के साथ बीती रात पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस क्रिसमस मनाने गए थे।
ये भी देखें:अलीगढ़ के चौराहे का नाम बदलकर किया गया अटल चौक
ADVERTISEMENT
इलाज के बाद एक्टर दोबारा रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए। उनकी तबियत अब ठीक है। बता दें कि पनवेल के जिस इलाके में सलमान का फार्म हाउस है, वह पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा है। इलाके में अक्सर सांप और अजगर निकलते रहते हैं।
ये भी देखें:हरिद्वार की घटना पर विदेशों से भारत के लिए आ रही ऐसी प्रतिक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार क्रिसमस मनाने गए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। एक्टर को मुंबई के कमोठे इलाके में स्थित अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।