अहमदनगर (महाराष्ट्र) के अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
अधिकारियों ने कहा कि मरीजों को स्थानांतरित कर दिया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है
अहमदनगर/महाराष्ट्र, 06 नवंबर । महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दस मरीजों की मौत हो गई और दस से अधिक घायल हो गए।
अहमदनगर के जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई।
अस्पताल के कर्मचारियों ने आज यहां बताया कि आग सुबह करीब साढ़े 11 बजे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में लगी और तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। कमरे में करीब 25 मरीज थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अधू ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
दमकल की सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
अहमदनगर अस्पताल में हुए हादसे में मरीजों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे से बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
अधिकारियों ने कहा कि मरीजों को स्थानांतरित कर दिया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुशर्रफ ने कहा कि इस घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और यदि कोई लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि श्री मुशर्रफ अहमद शहर के कार्यवाहक मंत्री हैं