मोदी कर सकते हैं संविधान में परिवर्तन!
मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर मोदी जी संसद में एक और कार्यकाल प्राप्त करने पर संविधान में परिवर्तन कर दें:दिग्विजय सिंह
भोपाल(मध्यप्रदेश) 06 नवंबर -कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और कार्यकाल मिलने पर संविधान में बदलाव करते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने आज एक ट्वीट में श्री मोदी और भाजपा-संघ पर फिर हमला बोला है। श्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की टिप्पणी के मद्देनजर लिखा, “यशवंत सिन्हा यह अभी शुरुआत है। प्रथम विश्व युद्ध में, हिटलर एक “कॉर्पोरल” (सेना में कनिष्ठ अधिकारी) था और बाद में खुद को जर्मन सेना का कमांडर-इन-चीफ घोषित कर दिया। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर मोदी जी संसद में एक और कार्यकाल प्राप्त करने पर संविधान में परिवर्तन कर दें और खुद को राष्ट्र का स्थायी मुखिया घोषित कर दें।
दरअसल दीवाली समारोह के दौरान सेना की वर्दी पहनने के मुद्दे पर श्री दिग्विजय सिंह और कुछ राजनेता दो दिनों से उन पर निशाना साध रहे हैं। श्री दिग्विजय सिंह ने भी कल ट्वीट किया, जिसमें सवाल किया गया था कि क्या कोई नागरिक सेना की वर्दी पहन सकता है?।
श्री दिग्विजय सिंह ने आज एक ट्वीट में संघ पर भी हमला बोलते हुए कहा कि संघ की विचारधारा देश को बर्बाद कर रही है जिसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये लोग ‘फूट डालो राज करो’ और ‘बार-बार झूठ’ की नीति पर काम करते हैं।
बता दें कि ये पोस्ट श्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की टिप्पणी के मद्देनजर लिखा है, अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है”यशवंत सिन्हा यह अभी शुरुआत है। प्रथम विश्व युद्ध में, हिटलर एक “कॉर्पोरल” (सेना में कनिष्ठ अधिकारी) था और बाद में खुद को जर्मन सेना का कमांडर-इन-चीफ घोषित कर दिया।