सोमवार, जून 16, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home राजनीति

तालिबान का शासन का तरीका सऊदी अरब का या ईरान का!

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
सितम्बर 6, 2021
in राजनीति, विदेश
0 0
0
तालिबान का शासन का तरीका सऊदी अरब का या ईरान का!
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अफगानिस्तान में तालिबान अंतरिम सरकार बनाने जा रहा है। अंतरिम सरकार के मॉडल पर  लगातार विचार विमर्श हो रहा है। क्या अफगान तालिबान अमेरिकी देखरेख में विकसित अफगान सरकार के ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर देगा, इस पर भी बहस हो रही है। क्या तालिबान में कुछ बदलाव आएगा है, नई सरकार के गठन  में लोकतांत्रिक ढांचे का महत्व बना रहेगा, इस पर भी बहस हो रही है। कयास लगाए जा रहे है कि तालिबान ईऱानी शासन का मॉडल अपनाएगा।

कयास यह भी लगाए जा रहे है कि तालिबान सऊदी अरब के तर्ज पर अफगानिस्तान में शासनतंत्र विकसित करेगा। हालांकि तालिबान के सामने बड़ी  चुनौती यही है कि जनजातीए विभाजन से पीड़ित अफगानिस्तान में एक इन्कलूसिव गवर्नमेंट का गठन कैसे किया जाए ?  क्योंकि ताजिक जनजाति ने अभी तक तालिबान के सामने सरेंडर नहीं किया है। पंजशीर में अहम मसूद की सेना तालिबान से जंग लड़ रही है।

फिलहाल आ रही खबरों के मुताबिक अंतरिम सरकार का मुखिया मुल्ला बरादर होगा। बरादर के अधीन कई मंत्री काम करेंगे। महत्वपूर्ण मंत्रालय तालिबान के बड़े कमांडरों को मिलेगा। इनमें मुल्ला मोहम्मद याकूब, शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजाई, सिराजुद्दीन हक्कानी, खलील हक्कानी, अनस हक्कानी आदि शामिल होंगे। लेकिन इस अंतरिम सरकार को गाइडेंस तालिबान का मुखिया हैबतुल्लाह अखूंजाद से लेना होगा। अफगानिस्तान का सुप्रीम कमांडर हैबतुल्लाह अखूंजाद होगा, जो मुल्ला उमर के तर्ज पर लीडर आफ फेथफुल होगा।

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर…

तालिबान-1 के शासनकाल में मुल्ला उमर लीडर आफ फेथफुल था। हालांकि अंतरिम सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर कब्जा पश्तूनों का ही होगा। तालिबान के पश्तून कमांडरों के पास महत्वपूर्ण मंत्रालय होंगे। अफगानिस्तान की बाकी जनजातियां, जिनकी संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है, उनकी सरकार में भागीदारी क्या होगी, फिलहाल तय नहीं है। ताजिक, हजारा और उजबेक जनजातियों के प्रतिनिथियों की अंतरिम सरकार में क्या भूमिका होगी, फिलहाल क्लीयर नहीं है। वहीं महिला अधिकारों का घोर विरोधी तालिबान अंतरिम सरकार में महिलाओं को कितनी जगह देगा, यह समय बताएगा।

कहा जा रहा है कि अफगान तालिबान का शासन ईऱान मॉडल पर होगा। ईरान के आयतुल्लाह खमैनाई के तर्ज पर हैबतुल्लाह अखूंजाद अफगानिस्तान का सुप्रीम लीडर होगा। हालांकि ईऱानी शासन मॉडल के आधार पर तालिबान शासन करेगा तो उसे बहुत कुछ और करना होगा। क्योंकि ईऱान में राष्ट्रपति का चुनाव होता है। राष्ट्रपति के चुनाव में आम ईरानी मतदाता भाग लेता है। ईऱान के राष्ट्रपति पद पर अयतुल्लाह खमैनाई  मनोनयन नहीं करते है।

ईऱान में राष्ट्रपति पद का चुनाव होता है, जो प्रतिदिन के शासन के लिए जिम्मेवार होता है। राष्ट्रपति के चुनाव में कई उम्मीदवार अपने भाग्य को अजमाते है। ईऱान की राजनीति में कंजरवेटिव  और लिबरल सारे उम्मीदवार भाग लेते है। ये एक दूसरे के विरोध में चुनाव भी लड़ते है। लेकिन क्या तालिबान इस मॉडल को अपनाएगा। राष्ट्रपति या शासन करने के लिए निर्धारित सर्वोच्च पद के लिए यहां चुनाव होंगे ? यह अहम सवाल है।

ADVERTISEMENT

ईरान में आयतुल्लाह खमैनाई की नीतियों से मतभेद रखने वाले नेता भी राष्ट्रपति चुनावों में भाग लेते रहे है। इसी साल ईऱान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ। आयतुल्लाह खामेनई के समर्थक  इब्राहिम रईसी चुनाव जीत गए। लेकिन उनके खिलाफ लिबरल विचारों वाले उम्मीदवार अब्दुल नासेर हेम्माती भी चुनाव  लड़े जो खमैनी से कई मुद्दों पर मतभेद रखते है। हालांकि वे चुनाव हार गए। ईरान की राजनीति में उदारवादियों का एक गुट सक्रिय है। ये गुट कटटरता का विरोधी है।

सुप्रीम लीडर खामेनई की नीतियों के खिलाफ होने के बावजूद वे चुनावों में भाग लेते है, राजनीति करते है। ईऱान के वर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी कट्टर विचारों के है, उन्हें खमैनाई समर्थक माना जाता है। जबकि रईसी से पहले ईऱान के राष्ट्रपति रहे हसन रोहानी लिबरल विचारों के थे। रोहानी के कई मुद्दों पर ईऱान के सुप्रीम लीडर खामेनई से मतभेद हुए। ईरान में संसद (मजलिस) भी है, जिसमें 290 सदस्य है। बेशक इसमें बहुमत सिदांतवादियों का है, लेकिन इसमें सुधारवादी भी चुनकर आए हुए है।

हालांकि तर्क यह भी दिया जा रहा है कि तालिबान का शासन का काफी हद तक सऊदी अरब के मॉडल पर होगा जहां राजा ही विधायिका है और राजा ही कार्यपालिका है। राज परिवार के सदस्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर काबिज है। महत्वपूर्ण फैसलों के लिए कहने को एक परिषद से सलाह ली जाती है, जिसमें कई कबीलों के चीफ सदस्य है। लेकिन अंतिम फैसला किंग और प्रिंस करते है। पिछले तीस सालों में किंग अब्बदुल्ला और किंग सलमान के परिवार के सदस्य ही सारे महत्वपूर्ण फैसले सऊदी अरब में लेते रहे है। यहां लोकतंत्र नहीं है, कोई चुनाव नहीं होता है।

लेकिन तालिबान इससे थोड़ा अलग इसलिए भी है कि तालिबान की शूरा पदति में मौजूद सदस्य तालिबान के चीफ को चुनते रहे है। जैसे मुल्ला उमर की मौत के बाद क्वेटा शूरा ने मुल्ला अख्तर मंसूर को लीडर चुना। अख्तर मंसूर की मौत के बाद अंखूजाद को शूरा ने अपना लीडर चुना। जबकि सऊदी अरब की व्यवस्था में राजगद्दी परिवार से परंपरा में मिलती रही है।

अब सवाल यही है कि अगर तालिबान शासन का ईरानी मॉडल चुनेगा तो क्या अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद बहाल किया जाएगा, यह एक अहम सवाल है। अगर राष्ट्रपति पद बहाल किया गया तो इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया क्या होगी? क्या आम जनता के वोट से राष्त्रपति चुनाव जाएगा? इसके लिए आम अफगान नागरिक मतदान करेंगे?क्या तालिबान का विश्वास संसदीय लोकतंत्र में है?

दरअसल 2004 में लागू किए गए  अफगानिस्तान के संविधान के हिसाब से अफगानिस्तान में संसद भी है। यहां के संसदीय लोकतंत्र में दो सदन, उच्च सदन (मेशरानो जिरगा) और निम्न सदन (वोलेसी जिरगा)है । 2004 के संविधान के हिसाब से यहां राष्ट्रपति का चुनाव भी होता रहा है। हामिद करजई और अशरफ घनी चुनाव से राष्ट्रपति चुने गए, जिसमें आम अफगान नागरिकों ने वोट किया।

ये भी पढ़ें: UN दफ्तर के बाहर अफगान नागरिकों के प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट चिंतित, पूछा- बिना इजाजत कैसे जमा हो सकते हैं 500 लोग

समय बताएगा कि तालिबान अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था से शासन चलाएगा या क्वेटा शूरा (काउंसिल व्यवस्था) के तर्ज पर ही एक शूरा का गठन कर तालिबान शासन चलाएगा? फिलहाल अफगानिस्तान में बनने वाली अंतरिम सरकार से संबंधित फैसले क्वेटा शूरा ही ले रही है। क्वेटा शूरा में तालिबान के मजबूत कमांडर सदस्य है। क्वेटा शूरा का गठन 2002 में किया गया था।

अमेरिकी हमले के बाद अफगानिस्तान से भाग कर पाकिस्तान में शरण लिए हुए अफगान तालिबान के कमांडरों ने क्वेटा शूरा का गठन किया था, जो तालिबान की नीतियों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेता था। अभी तक 2004 के संविधान के हिसाब से अफगानिस्तान में राष्ट्रपति  का चुनाव संपन्न होता रहा है। अफगानिस्तान के संसद में महिलाओं को भी हक मिला है। अफगान अपर हाउस में महिलाओं की भागीदारी 21 प्रतिशत थी। जबकि लोवर हाउस में महिलाओं की भागीदारी 28 प्रतिशत थी।

संजीव पांडेय

Previous Post

पांचजन्य हमारा मुखपत्र नहीं है : आरएसएस

Next Post

फ़लस्तीनी पहचान और महात्मा गाँधी

Next Post
फ़लस्तीनी पहचान और महात्मा गाँधी

फ़लस्तीनी पहचान और महात्मा गाँधी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist