मंगलवार, जून 17, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

इतिहास के पन्नों में दबी एक प्रेम कहानी जिसे हिटलर भी नहीं डिगा पाया

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जून 30, 2021
in देश, भारतीय
0 0
0
इतिहास के पन्नों में दबी एक प्रेम कहानी जिसे हिटलर भी नहीं डिगा पाया
0
SHARES
119
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिटलर का नाम आते ही, उसकी क्रूरता की तस्वीरें आंखों के सामने तैरने लगती हैं। कहते हैं उसके दौर में उसको चुनौती देना तो दूर, उसके सामने तेज आवाज में बोलने की हिम्मत तक लोगों के अंदर नहीं होती थी!  बहरहाल, यह पूरा सच नहीं है! हिटलर के साथ कई ऐसे नाम भी लिए जाते हैं, जिन्होंने हिटलर को पूरी महफिल के सामने चुनौती दी। ‘ऑगस्ट लैंडमेसर’ उनमें से ही एक नाम है। यह वही इंसान है, जिसने हिटलर के प्रतिरोध के लिए ‘नाजी सलामी’ देने से इंकार कर दिया था। ‘ऑगस्ट लैंडमेसर’ ने ऐसा क्यों किया आईए जानने की कोशिश करते हैं।

अखबार की तस्वीर ने दिलाई सुर्खियां-

22 मार्च 1991 को जर्मन अखबार ‘ डाई जिथ’ में एक तस्वीर छपी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। उनकी हैरानी की बड़ी वजह भी थी। असल में उस तस्वीर में उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसकी उन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। अखबार में प्रकाशित इस तस्वीर में एक अकेला व्यक्ति अपने दोनों हाथ बांधे तनकर खड़ा हुआ है और बाकी सब हिटलर के सम्मान में नाजी सलामी दे रहे हैं। सलामी ना देने वाला यह व्यक्ति कोई और नहीं ‘ऑगस्ट लैंडमेसर’ था।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!

जब इस तस्वीर के बारे में सर्च किया तो पता चला कि यह तस्वीर 13 जून 1936 में हैम्बर्ग बंदरगाह पर खींची गई थी। मौका था एक युद्धक जहाज होर्स्ट वेसेल की लॉन्चिंग का। चूंकि, ऑगस्ट वहीं काम करता था, इसलिए वह इस मौके का हिस्सा था। खैर, ऑगस्ट ने ऐसा क्यों किया। इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है….

नाजी पार्टी का सदस्य था ऑगस्ट लैंडमेसर! ऑगस्ट लैंडमेसर ने1931 में नाज़ी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। कहते हैं कि उसने यह सदस्यता सिर्फ इसलिए ली थी, ताकि उसे आसानी से नौकरी मिल सके, जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहा। इसी क्रम में आगे 1935 के आसपास उसे  ‘इरमा एकलर’ नाम की  एक यहूदी लड़की से प्यार हो गया। रिश्ता आगे बढ़ा तो दोनों प्यार के रिश्ते में बंध गए।

सगाई के रिश्ते में बंधकर दोनों एक नए उड़ान भरना चाहते थे! इसी बीच 15 सितंबर 1935 को जर्मनी में एक नया कानून लागू हो गया। इस काननू के तहत किसी भी नाजी को यहूदी से शादी न करने की हिदायत थी। बताते चलें कि हिटलर रक्त की शुद्धता के सिद्धांत में विश्वास रखता था। उसे लगता था कि नाज़ी लोग ही शुद्ध आर्य हैं और यहूदियों से शादी करने पर उनकी शुद्धता नष्ट हो जाएगी। यही कारण था कि उसने ‘न्यूमबर्ग’ नाम का यह कठोर कानून बनाया था।

प्रेम के लिए दी हिटलर को चुनौती!

चूंकि, ‘ऑगस्ट लैंडमेसर’ एक यहूदी लड़की से प्यार करता था, इसलिए यह कानून व्यक्तिगत तौर पर उसे मंजूर नहीं था। इसके लिए उसने कई बार विरोध भी जाहिर किया। 13 जून 1936 में हैम्बर्ग बंदरगाह पर खींची गई उसकी तस्वीर इस बात का बड़ा प्रमाण है, जिसमें उसने भीड़ के बीच हिटलर को नाजी सलाम करने से मना कर दिया और हाथ बांधे खड़ा रहा!

खैर, प्रेम तो प्रेम होता है। वह नहीं जानता कि कौन किस जाति और धर्म से वास्ता रखता है। इसमें बड़ी से बड़ी कठिनाई का सामना करने की ताकत होती है। इसी के दम पर ऑगस्ट और इरमा ने इस कानून के बाद भी साथ रहने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें : लेख : न्यूयार्क टाइम्स के झूठे हैं तो क्या मोदी सरकार के आँकड़े सही हैं? : रवीश कुमार

दूसरी तरफ अपने इस कठोर कानून को लेकर हिटलर की तानाशाही बढ़ती जा रही थी। इसके चलते ‘ऑगस्ट लैंडमेसर’ ने जर्मनी छोड़कर डेनमार्क जाने का फैसला किया। वह लगभग सारी तैयारी कर चुका था, लेकिन यह उसकी बदकिस्मती ही थी कि वह सरहद पर पकड़ लिया गया। उसे आर्य नस्ल को बदनाम करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया।

एक साल तक कार्यवाही चली। हालांकि, सबूतों के आभाव के कारण उसे छोड़ दिया गया। किन्तु, लगातार उसे जान से मारने की धमकी नाजी देते रहे। हिटलर के मंत्री उसे डराते रहे, ताकि वह इरमा को छोड़ दे। अंत में वह नहीं माना तो 1938 में उसे यातनागृह में भेज दिया गया. कहते हैं कि इसके बाद ऑगस्ट लैंडमेसर, इरमा से कभी नहीं मिल सका!

ADVERTISEMENT

मौत के साथ प्रतिरोध के नए प्रतीक का जन्म दूसरी तरफ नाजियों ने उसकी प्रेमिका इरमा को नहीं छोड़ा। वह सात महीने की गर्भवती थी। बावजूद इसके उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया, जहां उसने पुत्री को जन्म दिया। जिसका नाम आइरीन था। 1941 को ऑगस्ट जेल से बाहर आया और उसने फोरमेन के रूप में काम करना शुरू कर दिया। जल्द ही उसे पीनल इन्फेंट्री में एंट्री मिल गई।‘पीनल इन्फेंट्री’ जर्मन सेना का वह हिस्सा थी, जहां किसी जुर्म में सजा पाए लोगों को भर्ती किया जाता था। इसी दौरान उसे क्रोएशिया भेज दिया गया। वहीं वह गुम हो गया और मरा हुआ मान लिया गया। जबकि, उसकी लाश तक नहीं मिली थी!

आगे 1949 के आसपास ऑगस्ट और इरमा को आधिकारिक रूप से मरा हुआ घोषित कर दिया गया। तब तक हिटलर भी मर चुका था। इस तरह हिटलर की क्रूरता ने एक आर्य और यहूदी प्रेम कहानी का अंत कर दिया, लेकिन इसके साथ प्रतिरोध के एक नए प्रतीक को भी जन्म दे दिया।

ऑगस्ट और इरमा की बेटियों ने 1996 में एक किताब छपवाई। इस किताब में उनके मां – बाप की प्रेम कहानी से जुड़े तमाम सबूत हैं। इस किताब को पढ़कर लोगों ने जाना कि जब ऑगस्ट जिन्दा था, तब सब उसके खिलाफ थे। किन्तु, आज उसके मर जाने के बाद वह सरकारी प्रतिरोध की मिशाल बन गया है। उसके प्रतिरोध की वजह राजनीतिक नहीं थी। उसके प्रतिरोध के केंद्र में वह अथाह प्रेम था, जो उसने इरमा और इरमा ने उससे किया था।

ऑगस्ट लैंडमेसर की कहानी बताती है कि एक अकेला आदमी भी क्रूर से क्रूर व्यक्ति के सामने खड़ा हो सकता है। जरूरत बस जज्बे की है, ऑगस्ट के पास जज्बा ही तो था, जिसके दम पर उसने हिटलर जैसे तानाशाह को चुनौती देने का साहस दिखाया।

वह भले ही अब जिंदा नहीं है, लेकिन उसकी तस्वीर में दर्ज प्रतिरोध लोगों को लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है!

हिटलर को नाज़ी सलामी न देने के कारण आज दुनिया भर में जाना जाता है जबकि सलामी देने वालों की आज कोई पहचान नहीं। दुनिया में हटकर काम करने वाले ही जिन्दा होने के सबूत देते हैं और प्रेरित करते हैं। आप कैसा बनना चाहते हैं, आप पर निर्भर है….

अभिनव सरोवा

Previous Post

हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो : राहुल गांधी

Next Post

छोटे दल ही अब उत्तर प्रदेश में विकल्प बनेंगे – आमिर रशादी।

Next Post
छोटे दल ही अब उत्तर प्रदेश में विकल्प बनेंगे – आमिर रशादी।

छोटे दल ही अब उत्तर प्रदेश में विकल्प बनेंगे - आमिर रशादी।

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist