शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

लेख : प्रेरक मंत्री नहीं हैं, आप प्रधानमंत्री हैं, कोरोना को हराया था, हरा देंगे, टाइप की बातों से बचिए : रवीश कुमार

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जून 1, 2021
in देश, भारतीय, स्तंभ
0 0
0
आखिर कब तक पीएम मोदी अपनी छवि बनाने की ही सोचते रहेंगे, देश के बारे में कब सोचेंगे: रवीश कुमार

लेखक रवीश कुमार

0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिशा भ्रम के शिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूमिका भ्रम हो गया है। नरेंद्र मोदी प्रेरणा की आपूर्ति के लिए पदासीन नहीं हुए हैं और न ही जनता प्रेरणा की कमी से मरी जा रही थी। उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया है न कि प्रेरक मंत्री। उनका काम लोगों को प्रेरित करना नहीं है। चुनावी भाषणों में दीदी ओ दी टाइप की संवैधानिक मर्यादाओं को छोड़ दें तो उनके हर दूसरे भाषण में प्रेरित करने का बोझ दिखाई देता है।

जैसे माँ गंगा ने बुलाया ही इसलिए है कि गंगा को छोड़ लोगों को प्रेरित करे। प्रेरक प्रसंग कई बार चाट हो जाते हैं। यह ठीक है कि सफल कैसे हों, अमीर कैसे बनें, तनाव कैसे दूर करें टाइप की किताबें बेस्ट सेलरी होती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर लेखक इसी मनोभाव से किताब लिखे। प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि प्रेरक प्रसंगों की एक सीमा होती है। आप प्रेरक प्रसंगों से अपनी पराजय के प्रसंगों पर पर्दा नहीं डाल सकते हैं। जबकि यही कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें : लेख : न्यूयार्क टाइम्स के झूठे हैं तो क्या मोदी सरकार के आँकड़े सही हैं? : रवीश कुमार

नीलांजन मुखोपाध्याय ने क्विंट में सही लिखा है कि दूसरी लहर की कमियों की बात करने के बजाए प्रधानमंत्री मन की बात से लेकर तमाम संबोधनों में प्रेरक प्रसंगों को ले आते हैं। दिल्ली और गोवा के ही अस्पताल में आक्सीजन के नहीं होने से सौ से अधिक लोग मर गए। तड़प कर मर गए।

इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात करते तो लोगों को ज़्यादा प्रेरणा मिलती। तब आप ख़ुद भी बताते कि आप क्या कर रहे थे। इसकी जगह आक्सीजन ट्रक के ड्राइवर और पायलट से बात कर ज़बरन प्रेरक प्रसंग न बनाए। ऐसे लाखों लोग काम कर रहे थे सिवाय आपको छोड़ कर।

मैं यह बात क्यों कर रहा हूँ। काश इस बात का आडिट करने को मिल जाता कि दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री ने जितने संबोधन किए हैं, मन की बात की रिकार्डिंग की है, उसके लिए उन्होंने कितना समय दिया। मन की बात के लिए क्या कोई अलग टीम है,

उसकी रिकार्डिंग कहां होती है। कितना खर्च आता है। यह दुनिया का पहले रेडियो कार्यक्रम है जिसे न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित किया जाता है। वैसे कोई न्यूज़ चैनल ख़ुद से तो मन की बात प्रसारण नहीं करता। आप समझते हैं। चैनलों पर मन की बात का आडियो चलता है तो कुछ वीडियो भी आता है।

इसके लिए लाइव कैमरे लगाए जाते होंगे ताकि चैनलों को वीडियो मिले। कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग रेडियो पर मन की बात सुन रहे हैं। जब टीवी पर मन की बात का प्रसारण हो रहा है तो कुछ लोग टीवी पर भी सुन रहे होंगे, क्या कैमरा इसे दिखाता है? क्या आपने देखा है कि दस लोग बैठकर मन की बात सुन रहे हैं?

देश को जानना चाहिए कि 25 अप्रैल को जनता जब आक्सीजन और वेंटिलेटर के लिए मारी मारी फिर रही थी तब प्रधानमंत्री ने मन की बात की रिकार्डिंग के लिए कितना समय लगाया? उस अफ़सर को आगे चल कर संस्मरण लिखना चाहिए कि मन की बात की रिकार्डिंग के लिए क्या क्या हुआ करता था। अभी से नोट्स बना कर रखना चाहिए। वह किताब शानदार बनेगी।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!

प्रधानमंत्री फिर से वही राग अलापने लगे हैं। हमने कोरोना को हरा दिया। हम कोरोना को हरा देंगे। इसके बीच की एक लाइन ग़ायब कर देते हैं कि कोरोना ने हमें किस तरह हरा दिया और हमने तो कोई तैयारी ही नहीं की थी। नागरिक ऐसे जुमलों से सावधान रहें। हमने कोरोना को नहीं हराया था। हराया था तो फिर कैसे आ गया। पूछिए कि हराने के लिए आपने क्या किया था। किस तरह के इंतज़ाम किए थे।

अस्पताल, आक्सीजन, वेंटिलेटर इन सबका रिकार्ड दीजिए। पीएम केयर्स से वेंटिलेटर की सप्लाई तो हुई थी जिसके घटिया होने की तमाम ख़बरें आई हैं। प्रधानमंत्री को ऐसे वेंटिवेटर की सप्लाई करने वालों के साथ मन की बात करनी चाहिए कि आपने जो घटिया वेंटिलेटर की सप्लाई की है उसकी कमाई का चंदा किस किस पार्टी को देने वाले हैं।

सबको पता है कि भारत ने एक साल के दौरान कोई तैयारी नहीं की थी। उसी की तो पोल खुली है दुनिया के सामने। उनसे बात कीजिए जो आक्सीजन की तलाश में मारे मारे फिर रहे थे और उनके अपने कार में दम तोड़ रहे थे। आक्सीजन ट्रक के ड्राइवर से बात करने का क्या मतलब है।

मन की बात सुनकर लगता है कि देश के प्रधानमंत्री नहीं, नैतिक शिक्षा की कक्षा के मास्टर बोल रहे हैं। वह भी सारी बातें ग़लत या सच से भागती हुईं। प्रेरक प्रसंगों से संघ की शाखा में टाइम कट सकता है, देश का काम नहीं होता है। देश का काम होता है सिस्टम बनाने और उसे चलने देने से। तैयारियों से।

प्रेरक प्रसंगों से अगर प्रेरित ही होना होता तो देश के सारे बच्चे स्वीमिंग पुल छोड़ कर चंबल नदी में तैरने चले जाते और मगरमच्छ की पूँछ पकड़ रहे होते।

नागरिकों से गुज़ारिश है कि वे प्रधानमंत्री को याद दिलाएँ कि आप हमारी प्रेरणा की चिन्ता न करें। हम प्रेरित हो लेंगे और काम कीजिए। कहीं ऐसा न हो जाए कि एक दिन उनके ही मंत्री और पार्टी के लोग प्रेरित हो कर सच बोलने लग जाएँ। वैसे होगा तो नहीं।

कब तक स्लोगन को काम समझेंगे। स्लोगन पर भरोसा करने के कारण ही तो इतने लोग धोखा खा गए। प्रधानमंत्री को भ्रम से निकलना चाहिए। उनका काम प्रेरित करना नहीं है और न ही मन की बात के लिए प्रेरक प्रसंगों को खोजना। ऐसी ख़बरें अख़बार वाले पाठक तक पहुँचा देते हैं। आपको दोहरी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। हाँ तो आपने कोरोना को कैसे हराया था, ज़रा बताएँगे?

Previous Post

शाकिब और मुस्तफिजुर को आईपीएल के लिए एनओसी देना नामुमकिन : नजमुल हसन

Next Post

शिष्टाचार के तौर पर हुई पवार और फडणवीस की मुलाकात : नवाब मलिक

Next Post
शिष्टाचार के तौर पर हुई पवार और फडणवीस की मुलाकात : नवाब मलिक

शिष्टाचार के तौर पर हुई पवार और फडणवीस की मुलाकात : नवाब मलिक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist