शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा रक्षा कवच : सीएम योगी

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मई 24, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
Covid-19 : कोरोना की वजह से पैरोल पर रिहा हुए 2,314 कैदी फिर जाएंगे जेल
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ (यूपी) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा रक्षा कवच है और राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में अलग से बूथ स्थापित कर तहसील एवं विकास खण्ड मुख्यालय स्तर पर संचालित कर रही है।

योगी ने कहा कि अध्यापकों के टीकाकरण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाए, इसके लिए प्रत्येक जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों को केन्द्र बिन्दु बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज की सुचारु उपलब्धता बनाये रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्लोबल टेण्डर जारी किया गया।

ये भी पढ़ें : लेख : टीके की खोज करने वाले ‘हमारे वैज्ञानिक’ कौन हैं, टीके निर्यात हुआ या मदद के तौर पर गया : रवीश कुमार

मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वृहद कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार व राज्य सरकार निःशुल्क कोविड वैक्सीनेशन करा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का निःशुल्क टीकाकरण करा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलो में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। आगामी एक जून से प्रदेश के सभी 75 जिलो में इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लक्षित आयुवर्गाें के लिए वैक्सीन की सुचारू उपलब्धता बनाए रखी जाए। इसके लिए केन्द्र तथा दोनों टीका निर्माता कम्पनियों से लगातार संवाद कायम रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा कोविड-19 की सम्भावित थर्ड वेव में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आंशका व्यक्त की जा रही है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के अभिभावकों को वैक्सीनेट करते हुए उन्हें सुरक्षा कवच प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने ऐसे अभिभावकों का टीकाकरण प्राथमिकता पर किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक जिले में ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ स्थापित किये जाएं। ऐसे अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। यह वैक्सीनेशन अभिभावकों के साथ-साथ इनके बच्चों की संक्रमण से सुरक्षा में  उपयोगी होगा। उन्होंने इस कार्य को अभियान के रूप में संचालित किये जाने के निर्देश दिये।

योगी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलो में अलग से बूथ स्थापित किये जाएं। इन्हें जनपद, तहसील एवं विकास खण्ड मुख्यालय स्तर पर संचालित किया जाए। इसी प्रकार अध्यापकों के टीकाकरण कार्य को भी आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रत्येक जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों को केन्द्र बिन्दु बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा अभी 03 वैक्सीन के प्रयोग की अनुमति दी गयी है। आने वाले समय में कई अन्य वैक्सीन की उपलब्धता सम्भावित है। इसकी प्रगति पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन डोज की सुचारु उपलब्धता बनाये रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्लोबल टेण्डर जारी किया गया है। इस सम्बन्ध में यह प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक वैक्सीन निर्माता कम्पनियां इस कार्यवाही में प्रतिभाग करें। इसके लिए सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया जाए।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया जाए। इस सम्बन्ध में विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने की कार्यवाही में जनप्रतिनिधिगण का सहयोग लिया जाए। जनप्रतिनिधिगण को टीकाकरण केन्द्रों का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया जाए।

उन्होंने जीरो वेस्टेज के लक्ष्य के साथ वैक्सीनेशन कार्य को संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की कार्यवाही में कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन कराया जाए। गांवों में काॅमन सर्विस सेण्टर के माध्यम से वैक्सीनेशन हेतु निःशुल्क पंजीयन की सुविधा दी गयी है। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें।

Previous Post

25 मई को जयंत को सौंपी जा सकती है रालोद की कमान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगा फैसला

Next Post

कांग्रेस कोरोना काल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल : रणधीर शर्मा

Next Post
कांग्रेस कोरोना काल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल : रणधीर शर्मा

कांग्रेस कोरोना काल में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल : रणधीर शर्मा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist