नई दिल्ली : इराकी पुलिस ने 15 लाख डालर के साथ आतंक’वादी समूह इस्लामिक स्टेट के एक ठिकाने और मोसुल के पूर्व गढ़ में कीमती धातुओं का पता लगाया है।
ये भी पढ़ें : लेख : धर्म की राजनीति का ध्वजारोहण देखती जनता, अस्पतालों के बाहर लाश में बदल रही है : रवीश कुमार
इराक के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने कल देर रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि निनेवेह प्रांत की पुलिस सटीक डाटा के आधार पर धन का पता लगाने में भी कामयाब रही है। पुराने शहर में इस पैसे को एक गड्डे में छिपा कर रखा गया था।
पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान 15.90 लाख डालर और 17,500 इराकी दिनार यानी लगभग 12 हजार डालर, 15 किलोग्राम चांदी, 17.5 किलोग्राम चांदी की छड़ें और 500 ग्राम सोने की सिक्के बरामद किए।
ये भी पढ़ें : आईपीएल: मुंबई की कोलकाता पर रोमांचक जीत, चाहर चमके
मोसुल को आईएस आतंक’वादियों ने देश के उत्तरी भाग में 2014 के हम’ले में अपने कब्जे में ले लिया था। शहर को अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन और शिया लड़ाकुओं द्वारा समर्थित इराकी सेना ने मुक्त किया था।