नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जो लोगों को बेहद पसंद आयेगी।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी में सबसे आदर्श जोड़ी मानी जाती है। ऐसे में निरहुआ का अक्षरा के साथ शादी की बात पूरे इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई। इतना ही नहीं, उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें : लेख : गुजरात में अस्पतालों के बाहर गुजरात मॉडल खोज रहे हैं गुजरात के लोग, मिल नहीं रहा : रवीश कुमार
निरहुआ और अक्षरा की शादी वाकई चौकाने वाली है, लेकिन ये पूरा माजरा फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट का है। जहां निरहुआ और अक्षरा एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं और सात फेरे भी ले रहे हैं।
बात जब फिल्म की हो तो कलाकारों को स्क्रीन के लिए शादी भी करनी पड़ती है। यही निरहुआ और अक्षरा ने किया। निरहुआ ने कहा कि फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ एक पारिवारिक सिनेमा है। इसमें शादी-संस्कार के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलने वाला है। इसमें एक सीक्वेंस अक्षरा सिंह के साथ हमारी शादी का है, जिसको हमने बखूब शूट किया है।
ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?
उम्मीद है यह दृश्य दर्शकों को पसंद आयेगी और फिल्म को भी दर्शक पूरा इंजॉय करेंगे। इस फिल्म की कहानी और गाने भी बेहद शानदार हैं। अक्षरा के साथ यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
गौरतलब है कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइबेट लि. के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा,सह निर्माता अनिता शर्मा एवं पदम सिंह है जबकि निर्देशक पराग पाटिल है।