शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

इस बिल के मुताबिक सरकार का मतलब एलजी होंगे, चुनी हुई सरकार का मतलब कोई नहीं होगा : संजय सिंह

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 18, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
इस बिल के मुताबिक सरकार का मतलब एलजी होंगे, चुनी हुई सरकार का मतलब कोई नहीं होगा : संजय सिंह
0
SHARES
44
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल माॅडल की देश भर में बढ़ती स्वीकार्यता से भाजपा घबराई गई है और इसीलिए दिल्ली सरकार के अधिकारों को छीनना चाहती है।

भाजपा ने संसद में गैर संवैधानिक बिल लाकर दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों के अधिकारों का गला घोंटना चाहती है। इस बिल के मुताबिक, सरकार का मतलब एलजी होंगे और चुनी हुई सरकार का कोई मतलब नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर के प्रदेश के सभी जिलों में इस बिल का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ योगी सरकार की पुलिस ने बर्बरता से मारपीट की। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नारे लगाना जुर्म हो गया है, लेकिन जनता समय आने पर अपने वोट की ताकत से इसका जवाब देगी।

इस बिल को लेकर दूसरे दलों से भी बातचीत हुई है। लोकसभा और राज्यसभा के साथ सड़क पर भी इसका विरोध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : लेख : कहीं ऐसा तो नहीं कि बैंकों के बेचने का समर्थन बैंकों के भीतर भी खूब है? बेचने वाला ही उनका नेता है? : रवीश कुमार

संजय सिंह ने दिल्ली सरकार को कमजोर करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए संशोधित बिल के संबंध में पार्टी मुख्यालय में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। संजय सिंह ने कहा कि देश के सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने स्पष्ट तौर पर 2018 में फैसला दिया कि दिल्ली में सरकार का मतलब लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई, जनता के वोट से चुनी हुई एक सरकार होगी,

जिसका अगुआ दिल्ली का मुख्यमंत्री होगा, एलजी नहीं होगा। उस आदेश में माननीय सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ ने कहा कि पुलिस, पब्लिक ऑर्डर और जमीन, इन तीन विषयों को छोड़कर सारे अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पास यानी केजरीवाल सरकार के पास होंगे।

इस फैसले से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री को मोहल्ला क्लीनिक पास कराने के लिए अपनी कैबिनेट के साथ एलजी के घर पर 9 दिन धरने पर बैठना पड़ा। लेकिन जब से यह फैसला आया है, दिल्ली सरकार को काम करने में सुविधा हुई, विकास के तमाम कार्यों को गति मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और महिला सुरक्षा के क्षेत्रों में अनुकरणीय काम हुए।

ऐसा काम हुआ कि केजरीवाल सरकार की तारीफ अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स में होने लगी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने तारीफ की, तमाम देशों के प्रख्यात लोगों ने दिल्ली मॉडल तारीफ की, हमारे मोहल्ला क्लीनिक, 200 यूनिट बिजली फ्री और पानी फ्री मॉडल की तारीफ की। कौन सी ऐसी सरकार है, जो महिलाओं को बस की यात्रा फ्री देती है।

संजय सिंह ने कहा कि जब केजरीवाल मॉडल की पूरे देश में चर्चा होने लगी, हमारी स्वीकार्यता पूरे देश में बढ़ने लगी। गुजरात जैसे राज्य में जब हम 27 सीटें जीतकर आए, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने चोर दरवाजे से गैर संवैधानिक ढंग से और लोकतांत्रिक तरीके से देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या करते हुए एक गैर संवैधानिक बिल देश की लोकसभा में पेश किया। उस बिल में कहा जा रहा है कि सब कुछ एलजी होंगे।

कहा जा रहा है कि सरकार का मतलब एलजी हैं। कहा जा रहा है कि चुनी हुई सरकार का मतलब नहीं, चुनाव का मतलब नहीं, जनता के वोट का मतलब नहीं, अगर इस तरीके से आप लोकतंत्र को चलाना चाहेंगे और इस तरीके से आप देश के संविधान को चलाना चाहेंगे, तो हमारा संघीय ढांचा कहां बचेगा?

चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा, क्या मतलब रह जाएगा कि कोई एक सरकार दिन रात मेहनत कर जनता के हित में काम करती है। केंद्र की सरकार का मकसद होना चाहिए कि ऐसे सरकारों को प्रोत्साहन दे,

लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों के अधिकारियों का गला घोंटने पर लगी हुई है, ऐसी सरकार के अधिकारों को खत्म करने पर लगी हुई है। केंद्र सरकार डंडे से दिल्ली को चलाना चाहती है। आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक इस बिल का विरोध करेगी।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

ADVERTISEMENT

संजय सिंह ने कहा कि कल जब हमारे साथी इस बिल का विरोध कर रहे थे, आदित्यनाथ के राज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारा-पीटा गया। एक हमारे सिख प्रीत पाल सिंह सरोजा कार्यकर्ता हैं, वह माइनॉरिटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

उनकी पगड़ी पर लात मार कर उनको गिरा दिया गया। उन्हें लाठियों से बर्बरता पूर्वक पीटा गया। महिला की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव को भी बर्बरता पूर्वक पीटा गया। छोटे बच्चों के लेकर हमारे प्रदर्शन में जो महिला कार्यर्का शामिल थीं, उनको मारा- पीटा गया और गिरफ्तार किया गया।

हमारे युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाहबाज का गला दबाने की कोशिश की गई, वह बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती रहा। आज इसकी अखबारों के मुखपृष्ठ पर खबर और फोटो भी छपी है। नीलम यादव का बाल खींचते हुए पुलिस अधिकारी की फोटो आई है। उत्तर प्रदेश में यह हो रहा है।

हम लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन, आंदोलन और नारे नहीं लगा सकते। अगर विरोध प्रदर्शन करेंगे, तो आप मारेंगे-पीटेंगे और महिलाओं के साथ अभद्रता करेंगे। हमारे कार्यकर्ता नोमान का पैर तोड़ दिया गया। कल इसके विरोध में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया गया था, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हिस्सा लिया था। साथ ही, उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आंदोलन हुआ।

कार्यकर्ताओं को लाठियों का सामना करना पड़ा, मुकदमों का सामना करना पड़ा। प्रयागराज में हमारे 25 कार्यकर्ताओं का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरीके से यूपी में योगी जी का राज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कोई योगी जी के सामने आवाज नहीं उठा सकता है। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नारे लगाना जुर्म हो गया है, लेकिन मैं आदित्यनाथ को बताना चाहता हूं कि यह पुलिसिया आतंक की तस्वीरें, यह जुल्म-ज्यादती, ये लाठियां, ये मुकदमे, यह सब याद रखिएगा।

उत्तर प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर आपको अपने वोट की ताकत से जवाब देगी, क्योंकि लोकतंत्र की मालिक जानता है, लोकतंत्र लाठीशाही नहीं चलता, उसको लाठीशाही से चलाने की कोशिश मत कीजिए।

लोकशाही जनता से चलती है, लाठीशाही से नहीं चलती है। एक कहावत है कि जब नाश मनुज का का छाता है, तो पहले विवेक मर जाता है। आपकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि आंदोलन का क्या मतलब होता है?

किसान आंदोलन को कुचलो, छात्रा आंदोलन को कुचलो, नौजवानों के आंदोलन को कुचलो, पार्टियों के आंदोलन को कुचलो और उन पर मुकदमे लिखो। ऐसे अगर आप उत्तर प्रदेश को चलाना चाहते हैं, तो इंतजार कीजिए, जनता वक्त आने पर आपको जवाब देगी।

जहां तक इस बिल का प्रश्न है, इस बिल पर दूसरे दलों के नेताओं से भी हम लोगों ने बातचीत की है और इसका विरोध राज्यसभा में भी होगा और लोकसभा में भी होगा।

Previous Post

यूपी में भाजपा की अंधेर नगरी के चार साल चौपट राज के रहे हैं : अखिलेश यादव

Next Post

अपना दल, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आप में शामिल

Next Post
अपना दल, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आप में शामिल

अपना दल, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आप में शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist