शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

हमारा देश विभिन्न धर्मों, जातियों का देश है, सभी धर्मों और जातियों के बीच प्यार और मोहब्बत होनी चाहिए : केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 13, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
हमारा देश विभिन्न धर्मों, जातियों का देश है, सभी धर्मों और जातियों के बीच प्यार और मोहब्बत होनी चाहिए : केजरीवाल
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के कनाॅट प्लेस में ‘दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम / 75‘ कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंच पर तिरंगा झंडा लहराया।

सीएम ने कहा कि हम सभी देशवासी आज आजादी के 75वें साल में अधूरे सपनों को जल्द पूरा करने का संकल्प लेते हैं और हम भारत को पूरी दुनिया में नंबर वन देश बनाएंगे। हमने पिछले 75 सालों में ढेरों उपलब्धियां हासिल कीं, फिर भी कई सपने पूरे नहीं हुए।

यह समय उन अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने का है। उन्होंने कहा, हमारा सपना है कि हर भारतवासी को अच्छा भोजन, पानी, कपड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, सिर पर छत, बिजली, रोजगार और समान अवसर मिले। हमारा देश विभिन्न धर्मों और जातियों का देश है।

सभी धर्मों और जातियों के बीच प्यार और मोहब्बत होनी चाहिए। ‘दिल्ली सेलिब्रेट्स/75‘ कार्यक्रम के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर के संघर्षों और उनके संदेशों को घर-घर पहुंचाया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के वक्त क्या-क्या सपने देखे गए थे! उनमें से कई सपने पिछले 75 सालों में पूरे हुए। पिछले 75 साल में हमारे भारत ने ढेरों उपलब्धियां हासिल कीं, कई सपने पूरे हुए, यह समय उन सभी उपलब्धियों को याद करने का है।

यह समय है, उन सपनों को भी याद करने का जो अभी पूरे नहीं हो पाए और यह समय यह संकल्प लेने का कि उन सभी अधूरे सपनों को हम सबको मिलकर पूरा करना है। ‘आप’ की सरकार ने आजादी के 75 साल मनाने के लिए बहुत व्यापक और भव्य प्लान बनाया है। यह देश में पहली बार होगा कि हमारे दिल्ली के स्कूलों के अंदर देशभक्ति की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी।

हम अपने बच्चों को विज्ञान गणित और बायोलॉजी पढ़ाते हैं, लेकिन स्कूल के अंदर अपने देश से प्यार करना नहीं पढ़ाते हैं। अब अलग से एक पाठ्यक्रम बना बनाया जाएगा, जिसमें स्कूल में प्रतिदिन एक घंटा बच्चों के अंदर कूट-कूट कर देशभक्ति भरी जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में घर-घर के अंदर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के संदेश को पहुंचाया जाएगा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने किस तरह से कुर्बानी दी, उनकी जिंदगी के बारे में बताया जाएगा। बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। बाबा साहब अंबेडकर ने किस तरह से आधुनिक भारत के नींव रखी और हमारा संविधान बनाया, उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

पूरी दिल्ली के अंदर जगह-जगह बड़े-बड़े तिरंगे लगाए जाएंगे। दिल्ली में 500 जगहों पर बड़े-बड़े तिरंगे लगाए जाएंगे। जब हम अपने तिरंगे की तरफ देखते हैं, तो दिल के अंदर कुछ-कुछ होता है। तिरंगा देखकर अपने आप दिल के अंदर भारत माता की याद आ जाती है, अपने आप दिल के अंदर से आवाज निकलती है कि भारत माता की जय।

ADVERTISEMENT

जब पूरे दिल्ली के अंदर जगह-जगह तिरंगे लगाए जाएंगे और आप जब सुबह अपने घर से बाहर निकलेंगे, चाहे आप स्कूल जा रहे हैं या दफ्तर जा रहे हैं और जब तक आप स्कूल-काॅलेज और दफ्तर पहुंचेंगे, आपको रास्ते में 10-15 स्थानों पर तिरंगे दिखाई देंगे। जब आप अपने स्कूल या दफ्तर पहुंचेंगे, तब आपका दिल देश भक्ति से भरा हुआ होगा। यह तिरंगा आपको उन ढेरों सैनिकों की याद दिलाएगा, जो आज बॉर्डर पर हमें सुरक्षित रखने के लिए रोज कुर्बानियां दे रहे हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे 130 करोड़ देशवासियों के कुछ सपने हैं, जो अभी तक अधूरे हैं। हमारे देशवासी चाहते हैं कि देश में कोई भूखा नहीं सोना चाहिए। हर एक के शरीर पर कपड़ा होना चाहिए। हर बच्चे को, चाहे वह गरीब हो या अमीर का बच्चा हो, उसको अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए।

हर भारतवासी को, जो इस देश में पैदा हुआ है, चाहे वह अमीर हो या गरीब हो, अगर वह बीमार हो जाए तो उसे अच्छा इलाज मिलना चाहिए। हर भारतवासी के सिर पर छत होनी चाहिए। यह कुछ सपने हैं, जो अभी तक अधूरे रह गए हैं। हमारे 130 करोड़ भारतवासियों के आज सपने हैं कि हर हाथ को काम मिलना चाहिए, हर व्यक्ति को रोजगार मिलना चाहिए। जो काम करना चाहता है, उसको काम मिलना चाहिए और उसको उसके काम का पूरा दाम मिलना चाहिए।

हर किसान को, हर मजदूर को अपने काम का पूरा दाम मिलना चाहिए। हर एक को बिजली मिलनी चाहिए। ऐसा न हो कि बिजली इतनी महंगी हो जाए कि पैसा है तो बिजली है और पैसा नहीं है, तो बिजली नहीं है। आज मुझे बहुत खुशी है कि दिल्ली, पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का इकलौता शहर है, जहां पर 24 घंटे बिजली फ्री मिलती है।

हर एक व्यक्ति को पीने का पानी मिलना चाहिए और सबसे बड़ी बात यह कि हमारा देश विभिन्न धर्मों और विभिन्न जातियों का देश है। सभी धर्मों और सभी जातियों के बीच प्यार और मोहब्बत होनी चाहिए। सबको बराबर अवसर मिलना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो।

सबको बराबर अवसर और बराबर अधिकार मिलने चाहिए। आज आजादी के 75 साल में हम सब देशवासी मिलकर संकल्प करते हैं कि भारत के इन अधूरे सपनों को हम जल्द पूरा करेंगे और पूरी दुनिया के अंदर भारत को नंबर वन देश बनाएंगे।

ये भी पढ़ें : चीन ने भारत के विरोध के बावजूद ब्रह्मपुत्र नदी पर दी बांध बनाने की मंजूरी

इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के कनाॅट प्लेस में ‘दिल्ली सेलिब्रेट्स फ्रीडम /75‘ कार्यक्रम की शुरूआत की। दिल्ली सरकार ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से 75 सप्ताह तक देशभक्ति उत्सव की शुरूआत कर दी है।

उ्दघाटन कार्यक्रम में सीएम एवं डिप्टी सीएम के साथ दिल्ली के मुख्य सचिव, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद गौतम, इमरान हुसैन समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान गायक पलास सेन ने अपनी प्रस्तुति दी। आॅर्ट एंड कल्चर विभाग ने भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Previous Post

समाज में असाधारण काम करने वाले कई वरिष्ठ नागरिकों को सीएम केजरीवाल ने किया सम्मानित

Next Post

लेख : कवि दूसरी दुनिया में नहीं रहते हैं, न अपनी दुनिया में रहते हैं : रवीश कुमार

Next Post
Ravish Kumar

लेख : कवि दूसरी दुनिया में नहीं रहते हैं, न अपनी दुनिया में रहते हैं : रवीश कुमार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist