नई दिल्ली : दिलीप पाण्डेय ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर गांव में नवनिर्मित बरातघर का स्थानीय लोगों से उद्घाटन कराया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पार्टी की शानदार सफलता पर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि विकास का केजरीवाल मॉडल बहुत तेजी से पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है। अगले बरस होने वाले एमसीडी चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और आप के नेतृत्व में नगर निगम का संपूर्ण विकास होगा।
ये भी पढ़ें : सौरव गांगुली की हालत स्थिर, कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली के विकास कार्यों का दूर तक संदेश जा रहा है। यूपी के लोग भी अब विकास का दिल्ली मॉडल चाह रहे हैं।
आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी वहां की जनता दिल्ली के केजरीवाल सरकार के विकास मॉडल की बाट जोह रही है। उत्तर प्रदेश में बिगड़ गई कानून व्यवस्था की स्थिति से भी जनता हलकान है। वह इससे बाहर निकलना चाहती है।
ये भी पढ़ें : समर प्रताप सिंह ‘आकर्षक’ किरदार हैं : सैफ अली खान
विधायक कार्यालय, जल बोर्ड, मुखर्जी नगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में आप कार्यकर्ताओं ने विधायक और मुख्य संयोजक दिल्ली विधानसभा दिलीप पाण्डेय का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक दिलीप पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता तन-मन से केजरीवाल सरकार की नीतियों को जनता तक प्रेषित करने में लग जाएं। दिल्ली सरकार के विकास मॉडल को जनता के बीच प्रचारित करें।