रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

किसानों पर जितना अत्याचार भाजपा ने किए हैं, उतना तो अंग्रेजों ने भी नहीं किए : सीएम केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 1, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
किसानों पर जितना अत्याचार भाजपा ने किए हैं, उतना तो अंग्रेजों ने भी नहीं किए : सीएम केजरीवाल
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के किसानों के सामने अब ‘करो या मरो’ की स्थिति है। इसलिए किसान दिल्ली के बाॅर्डर पर तीन महीने से बैठे हैं और अब तक 250 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं।

किसानों के लिए यह तीनों कानून डेथ वारंट जैसा है। केंद्र सरकार किसानों की खेती चंद पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है। ऐसा होने पर किसान अपने ही खेत में मजदूर बनने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा, मेरठ में आयोजित किसान महापंचायत में केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हर तरफ गुस्सा देखने को मिला।

चारों तरफ से यही आवाज आ रही थी कि कृषि से जुड़े काले कानून वापस हों। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दाखिल कर कहा है कि हम एमएसपी लागू नहीं करेंगे। किसानों पर जितना अत्याचार केंद्र की भाजपा सरकार ने किए हैं, उतना तो अंग्रेजों ने भी नहीं किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि एमएसपी है और रहेगी, तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक मंडी बता दें, जहां एमएसपी पर फसल ली जा रही हो।

केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश का किसान बहुत ज्यादा पीड़ा में है, आज हमारे देश का किसान बहुत ज्यादा दुखी है। किसानों को 3 महीने से ज्यादा हो गए। पिछले 95 दिनों से कड़कती ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर हमारे किसान भाई अपने परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के साथ धरने पर बैठा हुआ है।

ऐसे धरना करने में किसी को मजा नहीं आता है। ऐसे ठंड में अपने शरीर को गलाने में किसी को मजा नहीं आता है। 250 से अधिक किसान भाइयों की शहादत हो चुकी है। पिछले 3 महीने के अंदर 250 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार के उपर जू नहीं रेंग रही है। पिछले 70 साल में इस देश के किसान ने केवल और केवल धोखा देखा है।

ये भी पढ़ें : बीजेपी द्वारा राम के नाम पर धन लूटने के अभियान से परेशान है लोग ?

सारी पार्टियों और सरकारों ने अपने किसानों को धोखा दिया। 70 साल में कई सरकारी आईं। 70 साल में इस देश के लोगों ने लगभग हर पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया, लेकिन सभी पार्टियों की सरकारों ने किसानों को धोखा दिया।

किसान पिछले 70 साल से क्या मांग रहा है? वह कहता है कि मेरी फसल का सही दाम दे दो। सभी पार्टियों के घोषण पत्र उठा कर देख लो। पिछले 70 साल में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर इतने चुनाव हो लिए। हर पार्टी की घोषणा पत्र में लिखा होगा कि हमारी सरकार बना दो, हम तुम्हें सही दाम देंगे। यह सभी पार्टियां कहती हैं।

ADVERTISEMENT

चुनाव से पहले सारी पार्टियां कहते हैं कि हम आपको सही दाम देंगे, लेकिन एक भी पार्टी की सरकार ने आज तक किसानों को फसल का सही दाम नहीं दिया। अगर आज फसल के सही दाम मिल जाते, तो हमारे देश का किसान आत्महत्या नहीं करता, हमारे देश के किसान को लोन नहीं लेना पड़ता।

आज हमारे देश का किसान कहता है कि हमारा लोन माफ कर दो। सारी पार्टियां चुनाव के पहले कहती हैं हमको वोट दे दो, हम तुम्हारा लोन माफ कर देंगे। हर पार्टी चुनाव के पहले कहती है, लेकिन किसी पार्टी में नहीं किया और जीतने के बाद कहते हैं कि पैसा नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 25 साल से मैं 3.50 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है। हर चुनाव के पहले पार्टियां कहती हैं, तुम्हारे बच्चों को नौकरियां देंगे, लेकिन किसी पार्टी में नौकरी नहीं दी।

किसी सरकार ने नौकरी नहीं दी। मैं सोच रहा था कि यह किसान बॉर्डर के ऊपर क्यों क्यों बैठे हैं, वह इतनी ठंड में क्यों बैठे हैं, वह अपना शरीर क्यों गला रहे हैं, अपनी शहादत क्यों दे रहे हैं, अपनी जिंदगी क्यों दे रहे हैं, क्योंकि अब जिंदगी और मौत की लड़ाई आ गई है?

यह जो तीन कानून केंद्र सरकार ने बनाए हैं, यह किसानों का डेथ वारंट (मौत के वारंट) हैं। यह तीनों कानून लागू होने के बाद किसानों की जो बची खेती है, उसे केंद्र सरकार उठा कर के अपने तीन-चार बड़े-बड़े पूंजीपति साथियों के हाथों में सौंपना चाहती है।

सबकी खेती चली जाएगी, सबकी खेती उन पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी और जो किसान आज अपने खेत के अंदर हल जोतता है और किसानी करता है। वह किसान अपने खेत में मजदूर बनने के लिए मजबूर हो जाएगा, जो आज किसान अपने खेत का मालिक है।

यह लड़ाई करो या मरो की लड़ाई है। इसलिए किसान आज बॉर्डर के ऊपर बैठा हुआ है, अपने शरीर को गला रहा है और अपनी शहादत दे रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में जब चुनाव लड़ी थी, तब इन्होंने अपने घोषणा पत्र में डाला था कि हम स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने भी पूरे देश के अंदर जाकर कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे।

जो फसल का लगात है, हम उस पर 50 प्रतिशत किसानों को मुनाफा देंगे। एमएसपी उसके अनुसार लागू करेंगे। किसान विचारे भोले वाले हैं और सभी ने जमकर वोट दे दिया। लोगों को लगा कि अब क्रांति आने वाली है और इनकी भारी बहुमत से सरकार बन गई।

सरकार बनने के 3 साल के अंदर इसी केंद्र की भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के अंदर एफिडेविट दाखिल किया है। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एफिडेविट में सुप्रीम कोर्ट में लिखा है कि हम एमएसपी नहीं देंगे।

2014 में सरकार बनाने के 3 साल के अंदर इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में लिखकर दे दिया कि हम एमएसपी लागू नहीं करेंगे। यह तो किसानों के साथ धोखा हो गया। झूठ बोल कर किसानों के वोट ले लिए। किसान भोले भाले थे, 70 साल से धोखा खा रहे थे। किसानों ने सोचा कि इस बार इनकी बात मान ले, इनकी बातों में किसान आकर किसानों ने इन्हें वोट दे दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश के अंदर जिस तरह से केंद्र सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, पानी की बौछारें बरसाई जा रही है, वाटर कैनन छोड़े जा रहे हैं, लाठियां बरसाई जा रही है, कीलें ठोंकी जा रही हैं, क्या किसान हमारे देश के दुश्मन हैं? यह हमारे देश के किसान हैं।

ऐसा तो कोई दुश्मन के साथ भी नहीं करता है। ऐसा तो अंग्रेजों ने भी हमारे किसानों के साथ नहीं किया था। जब अंग्रेज थे, तब वह भी इतने जुल्म हमारे किसानों के साथ नहीं किए थे। जब अंग्रेज अपना लगान वसूल करने के लिए आते थे, तब वे भी ऐसे अत्याचार नहीं किए थे।

कीलें ठोंकने का काम तो अंग्रेजों ने भी किए थे। तुमने तो अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया। अब ये हमारे किसानों पर झूठे मुकदमे कर रहे हैं।

यह लाल किले का कांड इन्होंने खुद कराया है। मेरे पास बहुत से लोग मिलने आते हैं। लोगों ने हमें बताया कि उन्हें रास्ता नहीं पता था। वो खड़े थे और कह रहे थे कि इधर से जाओ। हमें जानबूझ कर भेज रहे थे और जिन्होंने झंडे पर फहराए वे इनके अपने ही कार्यकर्ता थे।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

हमारा किसान कुछ भी हो सकता है। हमारा किसान अपनी जान दे सकता है, लेकिन हमारा किसान देशद्रोही नहीं हो सकता है। आज यह भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार हमारे किसानों पर देशद्रोह के मुकदमे चला रही है।

इतनी हिम्मत तो अंग्रेजों ने नहीं की थी। अंग्रेज ने हमारे देश के किसानों के ऊपर देशद्रोह के मुकदमे नहीं चलाए थे, तुम हमारे देश के किसानों पर देशद्रोह के मुकदमे चला रहे हो। हमारे किसानों को आतंकवादी बोलते हैं।

मैं आप सभी किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं कि क्या आप सभी लोग आतंकवादी हैं? ऐसे हजारों-लाखों किसान हैं, जिनके दो बेटे हैं। उसमें एक बेटा आपको देश के बॉर्डर पर मिलेगा और दूसरा बेटा आज आपको दिल्ली के बॉर्डर पर मिलेगा। एक बेटा किसान है, दूसरा बेटा जवान है।

आज जब हमारे देश के बॉर्डर के ऊपर सैनिक देखता है कि ये भारतीय जनता पार्टी वाले और उनकी केंद्र सरकार दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए मेरे भाई और बाप को आतंकवादी बोल रही है, तो आप सोच सकते हैं कि उसके सीने पर कितना दुख होता होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने शुरू से कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में हिस्सा लिया है। मुझे याद है कि जब पंजाब से किसान चले थे, हरियाणा को पार कर रहे थे, जगह-जगह उनके ऊपर वाटर कैनन छोड़े गए, बैरिकेड लगाए गए, लाठियां बरसाई गई,

केंद्र सरकार का पूरी योजना थी कि इनको दिल्ली आने से रोक हो, लेकिन वो भी पूरी बहादुरी के साथ केंद्र सरकार का सामना करते हुए दिल्ली के बॉर्डर पहुंच गए। फिर केंद्र सरकार ने योजना बनाई कि किसानों को दिल्ली में आ जाने दो।

जब दिल्ली में आ जाएंगे, तो इन सब को पकड़ कर जेल में डाल देंगे। केंद्र सरकार ने मेरे पास एक फाइल भेजी। फाइल में लिखा था दिल्ली के 9 बड़े-बड़े स्टेडियम को जेल बनाएंगे। वह जेल बनाने की पाॅवर मेरे पास है, इनके पास नहीं है। इनको मेरे पास फाइल भेज नहीं पड़ी और उन्होंने मेरे पास फाइल भेजी।

इसके बाद मेरे पास फोन पर फोन आने लगे कि फाइल को क्लियर कर दो। उन्होंने पहले प्यार से बोला, फिर धमकी दी, लेकिन हमने फाइल को क्लियर नहीं की और इनकों दिल्ली के स्टेडियम को जेल नहीं बनाने दिया। उस समय अगर हम स्टेडियम को जेल बन जाने देते, तो ये सभी को उठाकर जेल में डाल देते और सभी लोग जेल में पड़े रहते।

मुझे याद है कि जब हम अन्ना आंदोलन में हुआ करते थे, तो कांग्रेस ने भी हमारे लिए स्टेडियम को जेल बनाए थे। मैं कई दिन स्टेडियम की जेल में रहा था। मुझे पता था कि अगर ये सभी को किसानों को उठाकर जेल में डाल दिए तो सारा आंदोलन खत्म हो जाएगा। हमने केंद्र सरकार को स्टेडियम में जेल बनाने नहीं दिया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आकर बैठे हुए हैं, तब से हमारी सरकार की तरफ से, हमारी पार्टी की तरफ से, तन मन धन से हम उनकी पूरी सेवा कर रहे हैं।

खाना बनाने और लंगर लगाने में मेरे सारे विधायक, सारे मंत्री, हमारे सारे कार्यकर्ता, हमारे सारे सरकार के अफसर, उन सब को लगा रखा है। यह मैं नहीं कह रहा कि मैं ही कर रहा हूं। वहां पर बहुत सारे लोग लगे हुए हैं, कई और संस्थाएं भी कर रही है। सभी लोग मिलकर कर रहे हैं, लेकिन पानी, टॉयलेट और फ्री वाईफाई आदि सभी व्यवस्थाएं करने में हम पूरी मदद कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 28 जनवरी की रात को, जो कुछ हमने टीवी पर देखा, मुझे यकीन नहीं हुआ। हमारे देश के महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सुपुत्र राकेश टिकैट पिछले किसने दिनों से वे गाजीपुर बॉर्डर के ऊपर किसानों के लिए इतने दिन से अपने शरीर को गला रहे थे और सरकार ने अपनी पुलिस और गुंडे भेज कर उनके साथ जो व्यवहार किया, उनके आंसू आंखों से आंसू आ गए और वे भावुक हो गए।

यह मुझे नहीं देखा गया। मैंने पहले संजय सिंह से बोला। संजय सिंह ने उनको फोन किया और फिर संजय सिंह ने मेरी उनसे बात कराई। मैंने राकेश टिकैत को एक ही बात बोली कि आप चिंता मत करो। आप बताइए, आपको क्या चाहिए, हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पानी और टॉयलेट का इंतजाम करा दो।

हमारे विधायकों ने तुरंत वहां पहुंच कर रातों-रात पानी और टॉयलेट की व्यवस्था की और जो भी चीजें उन्होंने कहा, उसकी व्यवस्था करा दी। हमने कहा आप डंटे रहो, हम आपके साथ हैं, सारे देश का किसान आपकी तरफ देख रहा है।

भाजपा नेता कह रहे हैं कि एमएसपी है और रहेगी, तो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी की एक मंडी बता दें, जहां एमएसपी पर फसल ली जा रही हो- अरविंद केजरीवाल

 

 

Previous Post

नीति आयोग की रिपोर्ट में बीमार स्वास्थ्य सेवाओं में यूपी नम्बर एक है : अखिलेश यादव

Next Post

कृषि कानूनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, छोटे किसानों को भी होगा फायदा : पीएम मोदी

Next Post
कृषि कानूनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, छोटे किसानों को भी होगा फायदा : पीएम मोदी

कृषि कानूनों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, छोटे किसानों को भी होगा फायदा : पीएम मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist