­
क्या भाजपा के शासन में वाल्मीकि समाज सुरक्षित नहीं है? : अजय दत्त -
शुक्रवार, मई 30, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

क्या भाजपा के शासन में वाल्मीकि समाज सुरक्षित नहीं है? : अजय दत्त

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 26, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
क्या भाजपा के शासन में वाल्मीकि समाज सुरक्षित नहीं है? : अजय दत्त
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आतिशी ने प्रेसवार्ता में कहा कि खिचड़ीपुर इलाके से तीन दिन से लापता दलित समाज की बच्ची की आज बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मामला दर्ज होने के बावजूद दिल्ली पुलिस उसको खोजने के बजाए भाजपा के नेताओं की सुरक्षा करने में लगी रही।

कल्याणपुरी वार्ड में चुनाव प्रचार करने भाजपा के सांसद गौतम गंभीर और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता आए तो पुलिस उनके पीछे पीछे घूम रही थी। आदेश गुप्ता जब वहां रैली करने के लिए आए तो महिलाएं, नेताओं और पुलिस को मारने के लिए दौड़ रहीं थी और उनको गालियां दे रही थीं।

वहीं विधायक अजय दत्त ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें कि क्या भाजपा के शासन में वाल्मीकि समाज सुरक्षित नहीं है? हमारे दलित और वाल्मीकि समाज के लोगों ने दिल्ली पुलिस से गुहार लगाई कि हमारी बच्ची लापता है लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दिल्ली पुलिस तुरंत कातिलों को पकड़े नहीं तो दलित समाज सड़कों पर आ जाएगा और पूरे दिल्ली को जाम कर देगा।

ये भी पढ़ें : टूलकिट मामला : पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को मिली ज़मानत

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों, महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा करने में दिल्ली पुलिस नाकाम है। इसी तरह का दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर क्षेत्र से तीन दिन पहले 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। स्थानीय लोग पुलिस के पास गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।

यहां तक कि उस क्षेत्र में लगे दिल्ली सरकार के सीसीटीवी कैमरा में अपहरण की घटना कैद हो गई। जिस व्यक्ति ने बच्ची का अपहरण किया था उसकी फुटेज भी निकल आयी। वह फुटेज भी दिल्ली पुलिस को दे दी गई। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस ने तीन दिन तक ना उस बच्ची को और ना ही उस अपहरणकर्ता को खोजा।

उस बच्ची की लाश आज मिली है। 8 साल की बेटी की हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। दिल्ली पुलिस उसी इलाके में 3 दिन से भाजपा के नेताओं की सुरक्षा कर रही थी।

आतिशी ने कहा कि जब वहां पर भाजपा के सांसद गौतम गंभीर और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता आए तो भाजपा की पुलिस उनके पीछे-पीछे घूम रही थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने 8 साल की लापता बच्ची को खोजने के लिए कुछ नहीं किया।

आज उस बच्ची का बेरहमी से कत्ल हो जाता है। उस क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। वहां की जनता भाजपा की पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं को पीटने के लिए दौड़ रही है। खिचड़ीपुर के बगल में कल्याणपुरी वार्ड में चुनाव चल रहा है। वहां पर आदेश गुप्ता की रैली में भाजपा नेताओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही।

जब 8 साल की मासूम बच्ची को अपहरण कर लिया जाता है तो भाजपा की पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती है। उस क्षेत्र में यह हालात बन गए कि आदेश गुप्ता वहां रैली करने के लिए आते हैं तो वहां की महिलाएं, नेताओं और पुलिस को मारने के लिए दौड़ रही हैं।

उनको गालियां दे रही हैं और कह रही हैं कि आज तुम इन नेताओं की सुरक्षा कर रहे हो लेकिन जब हमारी बच्ची लापता हुई तब तुम कहां थे। हम आज दिल्ली पुलिस से पूछना चाहते हैं इस शहर में लोगों, महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्योंकि दिल्ली पुलिस भाजपा के अधीन आती है।

क्या आप की जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा के नेताओं की सुरक्षा करना है। क्या इस शहर की महिलाओं, बच्चियों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। क्यों दिल्ली में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि दिनदहाड़े 8 साल की बच्ची को उठाकर बेरहमी से कत्ल हो जाता है लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाती है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

भाजपा की पुलिस को इसका जवाब देना होगा कि क्यों वह 8 साल की बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर सकती है और भाजपा के नेताओं की सुरक्षा के लिए हमेशा मौजूद रहती है।

अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त ने कहा कि हमारे सामने बहुत ही दिल दहलाने वाली घटना आयी है। दलित वर्ग के वाल्मीकि समाज की एक नन्ही सी 8 साल की बेटी तीन  दिन से लापता थी।

उसकी आज हत्या का मामला सामने आया है। हम यह जानना चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस क्या कर रही है। जब हमारे वाल्मीकि समाज के लोगों ने दिल्ली पुलिस से जाकर गुहार लगाई कहा कि हमारी बच्ची लापता है तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सीसीटीवी फुटेज में भी अपराधी दिखा लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।

दिल्ली पुलिस सिर्फ भाजपा के नेताओं के पीछे उनको सुरक्षा देने में व्यस्त है। दिल्ली में ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं ना कोई दलित सुरक्षित है। घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में बड़ा रोष है। दिल्ली की पुलिस नाकारा और निकम्मी है जो कोई काम नहीं कर रही है। हमारे दलित और वाल्मिकी समाज के लोगों की दिक्कतों को कोई नहीं सुन रहा है।

ADVERTISEMENT

यह अब नहीं चलेगा। गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश, दिल्ली में दलित समाज के लोग सुरक्षित हैं। क्या वाल्मीकि समाज के लोग सुरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस ने क्यों कार्रवाई नहीं की और क्यों वह हम लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं।

हमारी बेटियां क्या बेटियां नहीं है। यह जो कत्ल हुआ है उसके अपराधियों पर क्या कार्रवाई की है। क्यों अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए है। क्यों आप ऐसी कोताही कर रहे हैं। क्यों दिल्ली पुलिस सिर्फ भाजपा की पुलिस बनकर रह गई है।

क्यों सिर्फ उनके नेताओं को सिर्फ संरक्षण देकर रह गई है। मैं यह मांग करता हूं कि पुलिस तुरंत कातिलों को पकड़े नहीं तो हम सड़कों पर आ जाएंगे और पूरे दिल्ली को जाम कर देंगे। इन हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Previous Post

भाजपा राज में मंहगाई रूकेगी नहीं, खेती बर्बाद हो चुकी है, उद्योग लगने की गुंजायश नहीं : अखिलेश यादव

Next Post

लेख : बेस्ट बैंक को ही बेच दे सरकार, कह रहे हैं स्वामी अंकलेश्वर अय्यर : रवीश कुमार

Next Post
आखिर कब तक पीएम मोदी अपनी छवि बनाने की ही सोचते रहेंगे, देश के बारे में कब सोचेंगे: रवीश कुमार

लेख : बेस्ट बैंक को ही बेच दे सरकार, कह रहे हैं स्वामी अंकलेश्वर अय्यर : रवीश कुमार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

वीडियो प्लेयर
https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
00:00
00:00
17:16
आवाज बढ़ाने या कम करने के लिए ऊपर/नीचे एरो कुंजी का उपयोग करें।
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

- Select Visibility -