शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

बच्चे की तरबियत और तालीम का अमल हमल के दौरान से ही शुरू हो जाता है : कलीमुल हफ़ीज़

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 24, 2021
in देश, भारतीय, स्तंभ
0 0
0
लेख : लव-जिहाद के नाम पर BJP सरकारें जनता की तवज्जोह असल मुद्दों से हटाना चाहती हैं : कलीमुल हफ़ीज़
0
SHARES
234
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तालीम का अमल सिर्फ़ बच्चे, किताब और टीचर्स पर ही डिपेंड नहीं होता। इनके अलावा भी बहुत-से फ़ैक्टर्स हैं जो बच्चे की तालीम, उसकी तरबियत (शिक्षण-प्रशिक्षण) और उसके मुस्तक़बिल को बनाने पर असर डालते हैं। इसलिये कि इन्सान एक सामाजिक जीव है। इसकी परवरिश समाज मिलकर करता है।

इसकी शख़्सियत को बनाने और उसके विकास में समाज के बहुत-से इदारे अपना रोल अदा करते हैं। इसमें सबसे पहला रोल उसके घर और ख़ानदान का है। घर का माहौल, घरवालों के अख़लाक़ और आदतें, उनके रोज़मर्रा के काम, उनकी सोच और फ़िक्र सब बच्चे पर गहरे नक़्श छोड़ते हैं और बच्चा सबसे ज़्यादा घर से सीखता है।

बच्चे की माँ उसका पहला मदरसा होता है। बच्चे की तरबियत और तालीम का अमल हमल यानी गर्भ के दौरान ही शुरू हो जाता है। उसके दिमाग़ और उसकी सलाहियतों पर माँ की ग़िज़ा से लेकर सभी हरकतों और आदतों के असरात पड़ते हैं।

यहूदियों पर एक रिसर्च के मुताबिक़ यहूदी माएँ गर्भ की शुरुआत से ही बाक़ायदा तौर पर गणित के सवालात हल करना शुरू कर देती हैं। गर्भ के दौरान वे ख़ुश रहती हैं। उनकी ख़ुराक का पूरा ख़याल रखा जाता है। ये पेट में मौजूद बच्चे को ट्रेंड करने के लिये किया जाता है ताकि वह बाद में होशियार और समझदार हो सके।

यहूदी गर्भवती महिला ख़ुराक में हमेशा, बादाम, खजूरें, दूध और मछली शौक़ से लेती हैं। सलाद में बादाम और दूसरे गिरी वाले मेवे मिक्स करके खाती हैं। उनका यक़ीन और तहक़ीक़ है कि मछली दिमाग़ को बढ़ाने के लिये बहुत फ़ायदेमन्द है। गर्भ के दौरान उन्हें पुरसुकून और रिलैक्स माहौल दिया जाता है।

उन्हें कोई ज़ेहनी परेशानी या डिप्रेशन नहीं होता, बल्कि हर वक़्त उनकी सोच पॉज़िटिव रहती है और वे बच्चे की क़ाबिलियत के लिये अपने आपको बिज़ी रखती हैं। हमारे देश में भी आर-एस-एस के कुछ सह-संगठन गर्भवती महिलाओं की काउन्सलिंग और गाइडेंस के लिये वर्कशॉप करते हैं।

इसके बरख़िलाफ़ मुस्लिम समाज में न गर्भवती औरत की ख़ुराक पर तवज्जोह दी जाती है और न उसके लिये पुरसुकून माहौल दिया जाता है। अक्सर घरों में शौहर की बे-रुख़ी और ग़ैर-मौजूदगी, सास और नन्दों के तानों के बीच बच्चे की पैदाइश होती है। पैदा होने के बाद वाहियात क़िस्म की दर्जनों रस्में अंजाम दी जाती हैं, मगर यह कोई नहीं सोचता कि अब इस बच्चे को किस तरह काम का इन्सान बनाना है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर कोई तवज्जोह दिलाता भी है तो तदबीर (कुछ करने) पर आमादा होने के बजाय तक़दीर के सिपुर्द कर दिया जाता है और फिर वह तक़दीर के भरोसे ही आगे की मंज़िलें तय करता है। जिसका नतीजा सबके सामने है। जबकि घरवालों की ज़िम्मेदारी है कि वो माँ के पेट में ही बच्चे और उसकी माँ का ख़याल रखें।

एक बच्चे का दुनिया में आना कोई मामूली बात नहीं है। यह वही बच्चा है जिसके लिये कायनात के बनानेवाले ने इस कायनात को सजाया, नबियों और रसूलों को भेजा। अगर आप चाहें तो इस बच्चे को कमाल का इन्सान बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जिससे इन्सानियत को फ़ायदा पहुँचे और आपकी बे-तवज्जोही उसको समाज के लिये नुक़सानदेह भी बना सकती है। इसलिये नबी (सल्ल०) ने फ़रमाया ”हर बच्चा इस्लाम की फ़ितरत पर पैदा होता है माँ-बाप उसे यहूदी या ईसाई बना देते हैं” और अल्लामा इक़बाल ने कहा था कि

अफ़राद के हाथों में है अक़वाम की तक़दीर।

हर फ़र्द है मिल्लत के मुक़द्दर का सितारा॥

दूसरा बड़ा फ़ैक्टर जो बच्चे की तालीम व तरबियत और शख़्सियत यानी पर्सनालिटी को बनाने में असरदार रोल अदा करता है वो समाज है। बच्चा जब कुछ बड़ा होता है तो वह घर से बाहर क़दम निकालता है और बाहर की दुनिया देखता है।

मोहल्ले के माहौल का असर उसपर पड़ता है और वह उसे क़बूल भी करता है। हम मुस्लिम मोहल्लों की गंदगियों को ख़ूब जानते हैं। बच्चे, बूढ़े और जवान बीड़ी-सिगरेट पीने में लगे हुए हैं, बात-बात पर गालिययाँ दे रहे हैं। बच्चा ये सब कुछ देखता और सुनता है और फिर नक़ल करता है।

कोशिश करनी चाहिये कि बच्चे को कम से कम बाहर भेजा जाए। आप उसके खेल-खिलोने का इन्तिज़ाम घर के अन्दर ही कर दें। उसके साथ खेलने का वक़्त निकालें। अगर बाहर जाएँ तो अपने साथ लेकर जाएँ। वहाँ जो अच्छी चीज़ें हैं उनकी तरफ़ उसका ज़ेहन फेर दें और बुराइयों से नफ़रत दिलाएँ तो उम्मीद की जा सकती है कि वह मोहल्ले के बुरे असरात कम क़बूल करे। बच्चे के दोस्तों के चुनाव में भी बच्चे की मदद करने की ज़रूरत है। क्योंकि इन्सान अपने दोस्तों से ही पहचाना जाता है।

तीसरा बड़ा फ़ैक्टर उसका स्कूल है। स्कूल के चुनाव में ग़ौर-फ़िक्र से काम लिया जाए। स्कूल का चुनाव करते वक़्त आपके सामने तालीम का मक़सद साफ़ रहना चाहिये। आपको मालूम होना चाहिये कि आप अपने बच्चे को क्यों पढ़ाना चाहते हैं? क्या बनाना चाहते हैं?

आपके सामने ये बात रहनी चाहिये कि बच्चे को एक मुसलमान की हैसियत से किस तालीम की ज़रूरत है और देश का एक अच्छा शहरी बनने के लिये किस-किस इल्म की ज़रूरत है। बग़ैर सोचे-समझे किसी भी स्कूल में दाख़िल कर देने से और फिर साल दो-साल में स्कूल बदलते रहने से तालीम और तरबियत दोनों मुतास्सिर होती हैं।

बच्चों की तालीम पर असर डालने वाले फ़ैक्टर्स में माँ-बाप की माली हालत भी शामिल है। हर बच्चा अक़ल, ज़हानत और क़ाबिलियत लेकर दुनिया में आता है। लेकिन हर बच्चे के बाप के माली हालात अलग होते हैं। ये अलग-अलग क़िस्म के माली हालात बच्चे की तालीम पर बहुत गहरा असर डालते हैं।

ये भी पढ़ें : टूलकिट मामला : पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को मिली ज़मानत

पैसे की कमी, फ़ीस की अदायगी में रुकावट बन जाती है। एक ग़रीब बाप अपने ज़हीन और होनहार बच्चे को कोचिंग की सहूलत नहीं जुटा पाता। इस तरह मिल्लत का बड़ा टैलेंट सिर्फ़ ख़ाक छानता रह जाता है, इस सूरते-हाल में माँ-बाप को तालीमी बजट बनाने की ज़रूरत है क्योंकि बजट बनाये बग़ैर ख़र्च करते रहने से भी मसायल पैदा हो जाते हैं।

कितने ही ग़रीब और कम आमदनी वाले माँ-बाप के बच्चे भी ऊँचे पदों तक पहुँच जाते हैं। यह तभी सम्भव होता है जब माँ-बाप पक्का इरादा, हिम्मत और प्लानिंग के साथ तालीम का सिलसिला जारी रखें। क़ौम के सरमायादारों (धनी वर्ग) और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी ज़िम्मेदारी है कि वे ग़रीब और होनहार बच्चों की सरपरस्ती और रहनुमाई करें।

बच्चों की तालीम पर सरकार की एजुकेशन पॉलिसियाँ भी असर डालती हैं। एक वक़्त था कि उस्ताद बच्चे को ग़लती करने पर सज़ा दे सकता था अब सज़ा देने पर पाबंदी है। एक वक़्त था कि बच्चे को फ़ेल होने का डर सताता था अब आठवीं क्लास तक फ़ेल होने का कोई ख़तरा नहीं।

ज़ाहिर है न उस्ताद का डर न फ़ेल होने का डर तो फिर बच्चा क्यों पढ़े। इसका नतीजा है कि सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले स्टूडेंट्स आठवीं क्लास पास कर लेते हैं और कुछ तो सही तरीक़े से अपना नाम भी नहीं लिख सकते।

इसलिये मेरी गुज़ारिश हर उस शख़्स से है जो मुल्क और मिल्लत की तरक़्क़ी और उरूज का ख़ाहिशमन्द है कि वह बच्चे की तालीम पर असर डालने वाले तमाम फैक्टर्स पर नज़र रखे ताकि हर बच्चा मिल्लत के मुक़द्दर का सितारा बन सके।

कलीमुल हफ़ीज़, नई दिल्ली

Previous Post

किसान केंद्र की पेशकश पर विचार करें तो सरकार बातचीत को तैयार : राकेश टिकैत

Next Post

पुलिस का एनकाउंटर कर रहे सीएम नीतीश तक पहुंच रखने वाले शराब माफिया : तेजस्वी यादव

Next Post
पुलिस का एनकाउंटर कर रहे सीएम नीतीश तक पहुंच रखने वाले शराब माफिया : तेजस्वी यादव

पुलिस का एनकाउंटर कर रहे सीएम नीतीश तक पहुंच रखने वाले शराब माफिया : तेजस्वी यादव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist