शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

लेख : क्या युवा सोचेंगे कि मोदी रोज़गार दो ट्रेंड होकर भी ढेर क्यों हो गया ? : रवीश कुमार

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 23, 2021
in देश, भारतीय, स्तंभ
0 0
0
लेख : क्या युवा सोचेंगे कि मोदी रोज़गार दो ट्रेंड होकर भी ढेर क्यों हो गया ? : रवीश कुमार
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिन नौजवानों ने धर्म के गौरव की फ़र्ज़ी समझ के फेर में इस देश की राजनीति से रोज़गार के मुद्दे को ख़त्म कर दिया वही नौजवान ट्विटर पर रोज़गार को मुद्दा बना रहे हैं। मैं ट्विटर पर देख रहा था कि रोज़गार को लेकर युवा क्या लिख रहे हैं।

एक भी ट्विट ऐसा नहीं मिला जो रोज़गार के सवाल पर सरकार की नीतियों की गंभीर आलोचना करता हो। राजनीति को व्यापक संदर्भ देता हो। बेशक ट्विटर वो माध्यम नहीं है लेकिन फिर भी युवाओं से उम्मीद की जाती है कि वे इस मुद्दे को गंभीरता और अनिवार्यता प्रदान करें। बहुत से युवाओं ने विपक्ष के नेताओं को टैग दिया है लेकिन फिर भी विपक्ष के क़रीब जाने को लेकर उत्साह नहीं दिखता।

इसका मतलब है गोदी मीडिया के प्रोपेगैंडा में फँस कर इन्हें विपक्ष क़रीब जाने के लायक़ नहीं लगता। क्या रोज़गार का मुद्दा सिर्फ़ सरकार और युवाओं के बीच का मुद्दा है? अफ़सोस, ना के बराबर ऐसे ट्विट दिखे हैं जिसमें 89 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति हमदर्दी  जताई गई हो और उनके प्रति सरकार के बेरुख़ेपन को लेकर नाराज़गी।

ये भी पढ़ें : लेख : विपक्ष कहाँ है कि जगह पूछें कि सरकार कहाँ है ? : रवीश कुमार

रोज़गार के प्रति राजनीतिक समझ अनिवार्य है। इस बार के ट्रेंड में भी उसकी कमी खिली। 17 सितंबर 2020 के ट्रेंड में भी दिखी। यह गोदी मीडिया का ही प्रभाव है कि युवाओं के बीच विपक्ष को लेकर झिझक है। सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों से लेकर दिशा रवि की गिरफ़्तारी को नोटिस नहीं करते हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि आप तमाम नाइंसाफ़ी से मुँह मोड़े रहें और अपनी नाइंसाफ़ी के लिए समाज से साथ माँगे।

सरकार से ध्यान माँगे। जब तक युवा खुद को तमाम मुद्दों से नहीं जोड़ेंगे तब तक उनका मुद्दा व्यापक नहीं हो सकता। वे अपने मुद्दे को परीक्षा और नियुक्ति पत्र तक सीमित रख कर उसे कमज़ोर ही करेंगे। युवाओं को नागरिक बन कर आवाज़ उठाना होगी जिससे लगे कि देश का यह हिस्सा अन्य नाइंसाफियौं को भी नोट कर रहा है। इसकी घोर कमी लगी।

गोदी मीडिया की इतनी सी आलोचना है कि उसने ट्रेंड को कवर नहीं किया। मान लीजिए एक दिन के लिए कवर कर देता तो क्या गोदी मीडिया उनका हीरो हो जाता? गोदी मीडिया के एंकरों का मज़ाक़िया पोस्टर बना देना गोदी मीडिया की आलोचना नहीं है। युवाओं के ट्विट को देख कहीं नहीं लगा कि वे गोदी मीडिया के उपभोक्ता नहीं हैं।

या वे गोदी मीडिया पर कितनी गंभीरता से नज़र रख रहे हैं।जब चौदह करोड़ कृषक परिवारों के आंदोलन को गोदी मीडिया आतंकवादी का आंदोलन बता रहा था तब इन युवाओं ने आपत्ति क्यों नहीं दर्ज कराई ? क्या युवाओं की यही राजनीतिक समझ है और राजनीति में इतना ही हस्तक्षेप करना चाहते हैं ?

ADVERTISEMENT

बेशक युवाओं ने ट्विटर पर रोज़गार को ट्रेंड कराया। इसके पहले भी कराया है। लेकिन हासिल क्या हुआ? नेता जानता है कि यह केवल युवाओं का समूह नहीं है। इसमें जाति और धर्म का भी समूह है। उसकी राजनीतिक प्राथमिकता धर्म की पहचान से बनी है। आरक्षण को लेकर आधी-अधूरी समझ से बनी है।

वे लाख बता लें कि सब छोड़कर एकजुट हैं नेता कभी यक़ीन नहीं करेगा। युवाओं के इस समूह को पहले नागरिक की तरह सोचना होगा। फिर आर्थिक नीतियों और विकास के फटीचर नारों की राजनीति को समझना होगा जहां रोज़गार के नाम पर चंद अमीरों को और अमीर किया जाता है और बाक़ी को गरीब। करोड़ों लोग बेरोज़गार हुए। क्या उनकी पीड़ा इस आंदोलन में झलकती है?

हमारे युवाओं को कठोर प्रश्नों का सामना करना होगा। जब तक वे इन प्रश्नों से भागते रहेंगे ट्रेंड कराने से कुछ नहीं होगा। ये बात वे भी जानते हैं। ज़ाहिर है बेरोज़गारी ने उन्हें हताश कर दिया है। उनकी उम्र जा रही है। उनकी हालत देखकर कष्ट होता है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

आज तबीयत ख़राब है फिर भी लिख रहा हूँ क्योंकि उनकी हालत देखी नहीं जाती। जो लिख रहा हूँ वो भी पचासों बार लिख चुका हूँ। फिर भी घूम फिर कर वही बात कि टीवी पर दिखा दें। जानते हुए भी कि नौकरी सीरीज़ बंद कर चुका हूँ और इसी पेज पर सभी कारण विस्तार से लिखा चुका हूँ । युवा परेशान हैं।वे करें भी तो क्या करें।

आज दिन भर मुझे हज़ारों मैसेज आए। दुख ही होता है कि सिर्फ़ टीवी पर कवरेज के लिए युवा हाथ जोड़ रहे हैं। युवाओं को किसानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। गरीब किसानों ने मीडिया के आगे हाथ नहीं जोड़े। बल्कि हाथ जोड़कर कहा कि गोदी मीडिया हमें कवर मत करो। हम आंदोलन बिना मीडिया के चलाएँगे।

लग नहीं रहा कि इतने धक्के खाकर हमारे युवा समझदार हुए हैं। कई लोग प्रधानमंत्री मोदी का मज़ाक़ उड़ा रहे थे। उन्हें याद रखना चाहिए कि सरकार बदलने से रोज़गार का मुद्दा ज़िंदा नहीं होगा। रोज़गार का मुद्दा तभी ज़िंदा होगा जब आर्थिक नीतियों के खेल को समझने और पकड़ने की समझ तआएगी।

नव उदारवाद का झाँसा समझ सकेंगे। मुझे दुख होता है यह कहते हुए कि हमारा युवा उस समझ से लाखों वर्ष दूर है।

फिर भी सरकार और समाज से यही कहूंगा कि किसानों की तरह ये युवा भी आपके हैं। अगर आपने इन्हें धर्म की राजनीति का नशा दिया है तो रोज़गार भी दे दीजिए। मैं नेता नहीं हूँ और न वोट माँगना है।

न ही मैं युवाओं के बीच लोकप्रियता की चाह में लिखता हूँ। मुझे भारत के अधिकतर युवाओं से कोई उम्मीद नहीं है।सांप्रदायिकता इन युवाओं की ज़िंदगी लील जाएगी। लील चुकी है। यह सब लिख चुका हूँ फिर भी लिखता हूँ कि उनका दुख वास्तविक है। मेरे छोटे भाई बहन की तरह हैं। काश कोई इनके दुख को दूर करता।

Previous Post

योगी सरकार का बजट पूर्णतया निराशाजनक, जनहित की घोर उपेक्षा करने वाला है : अखिलेश यादव

Next Post

हेल्थ सेक्टर को मिला बजट अभूतपूर्व, किसी भी स्वास्थ्य आपदा के लिए रहेंगे तैयार : पीएम मोदी

Next Post
पीएम मोदी दूसरे चरण में लगवाएंगे कोविड-19 वैक्सीन

हेल्थ सेक्टर को मिला बजट अभूतपूर्व, किसी भी स्वास्थ्य आपदा के लिए रहेंगे तैयार : पीएम मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist