­
लेख : एम जे अकबर के पक्ष में रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, आई टी सेल में उत्साह : रवीश कुमार - विज़न मुस्लिम टुडे
सोमवार, जून 2, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home खेल

लेख : एम जे अकबर के पक्ष में रवीश कुमार ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, आई टी सेल में उत्साह : रवीश कुमार

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 18, 2021
in खेल, भारतीय, स्तंभ
0 0
0
डियर ट्रोलर्स मोदी जी से बोलो 2019 में प्रसून जोशी को नहीं रवीश कुमार को इंटरव्यू दें

रवीश कुमार

0
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,

भारत में 96-100 रुपये लीटर पेट्रोल बिक रहा है। इस ख़ुशी में यह पत्र नहीं लिख रहा हूं। बल्कि पत्र लिखने की ख़ुशी दूसरी है। आज प्रात: जब नींद को विदा किया तो ट्विटर पर प्रिया रमानी का हंसता हुआ चेहरा देखा। मुझे लगा कि नींद कोई ख़्वाब छोड़ कर गई है।

ख़्वाब नहीं वो ख़बर थी। आपने जिन एम जे अकबर को विदेश राज्य मंत्री बनाया था, उनकी कोर्ट में हार हुई है। मुझे याद है अकबर के साथ काम करने वाली 15 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

आरोप लगाने के 9 दिन तक आप चुप रहे। उसके बाद भी शायद नहीं बोले। अकबर ने ख़ुद से इस्तीफ़ा दिया।आप अकबर को बर्ख़ास्त करने का मौक़ा चूक गए। अकबर बीजेपी में बने रहे और राज्य सभा के सदस्य भी।

यह पत्र मैं अकबर को बीजेपी से निकालने के लिए नहीं लिख रहा हूं।बल्कि इस वक्त में जब भारत की बेहतरीन महिला पत्रकार अपनी जीत का जश्न मना रही हैं, मैं रवीश कुमार अक्खा इंडिया में अकेला प्रो-अकबर पत्र लिख रहा हूं।

ऐसा पत्र अक्षय कुमार नहीं लिख सकता है। मैं चाहता हूं कि आप अकबर को बीजेपी में ही रखें। मध्य प्रदेश से ही दोबारा राज्य सभा भेजें। मंत्री भी बनाएं। प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा करने के बाद अकबर ओपन नाम की अंग्रेज़ी पत्रिका में आपके मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए कॉलम लिखते रहे हैं।

उनकी अंग्रेज़ी अच्छी है।इसलिए भी मैं अकबर की पैरवी कर रहा हूं ताकि अच्छी अंग्रेज़ी में छपने वाली पत्रिकाओं में आपकी और पार्टी की छवि की निखार के लिए अकबर उपयोगी साबित हो सकें। मैं कभी छोटा नहीं सोचता।

इतिहास विचित्र संयोग पैदा करता है। अकबर का नाम लिए न जाने कितने लोग उस अकबर की छवि से टकराते हुए अकबर होने का भरम पालते होंगे, उसके जैसा न होने पर टूट जाते होंगे, बिखर जाते होंगे या यह भी मुमकिन है कि उस अकबर के नाम के कारण संवर भी जाते होंगे।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

आप समझ गए होंगे कि मैं जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर की बात कर रहा हूं। दरअसल यह पत्र भी जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर को मोबाशर जावेद अकबर के नाम और काम से बचाने के लिए लिख रहा हूं। ताकि इस मोबाशर जावेद अकबर के कारण उस जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का जलाल कम न हो।

ADVERTISEMENT

दुनिया को फ़र्क़ पता चले कि बीजेपी के अकबर और जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर दो अलग अलग शख़्स हैं। मुझे यकीन है आप उस अकबर के साथ इंसाफ़ करेंगे। भले ही आप इस अकबर के मामले में इंसाफ़ करने से चूक गए।

आप मोबशर जावेद अकबर को बीजेपी में रखें। सरकार में ओहदा दें।ताकि दुनिया जाने कि विश्व गुरु भारत में ऐसे लोगों को भी राज्य सभा मिलता है, जो अपने संपादकी में काम करने वाली महिला पत्रकारों का यौन शोषण करते हैं।

वैसे भी आप जो करते हैं सोच समझ कर और सही ही करते हैं। यही नहीं आई टी सेल और अपने मंत्रियों से कहें कि अकबर का बचाव करें। इस अकबर के नाम की सड़कें बनवाएं। स्टेडियम बनवाएं। बंगाल चुनाव में भेजें क्योंकि बांग्ला अच्छा बोलते हैं।

अपने राजनीतिक जीवन के स्वर्ण युग में कोई मन का काम न करे तो मन की बात जमती नहीं है। इसलिए मैं प्रो-अकबर आपके साथ खड़ा हूं। अकबर का आपके पास रहना ज़रुरी है।

मेरे आलोचक कहेंगे कि बेटी बचाओ का नारा(केवल नारा ही) तो आपका है। तो फिर बेटियों को बचाने के लिए अकबर को निकालने की बात क्यों नहीं की? मैंने प्रिया रमानी और वकील रेबेका जॉन की तस्वीरें देखीं। फिर बहुत सी बेहतरीन महिला पत्रकारों के टाइम लाइन पर जाकर उनकी तस्वीरें देखीं।

सब मारे ख़ुशी के झूम रही थीं। ऐसा लगा उनके जीवन में बसंत आज आया हो। आज पहली बार नौरोज़ मना रही हों। बीती रात सपने में नीम के पेड़ ने दर्शन दिया और मुझे कहा कि भारत की बेटियां ख़ुद को बचा लेंगी, बस प्रधानमंत्री मोदी किसी तरह मोबाशर जावेद अकबर को बचा लें। सरकार में मंत्री बना दें। तो मैंने पत्र लिख दिया।

अकबर पहले की हुकूमतों के दौर में भी था। उसकी महफिलें थीं। उसके किस्से थे। उसकी अंग्रेज़ी थी। मैं नहीं जानता कि उसकी सोहबतों में आने वाले लोग अकबर के इस किस्से को जानते थे या नहीं।

कौन लोग थे जो अकबर को बचा रहे थे और बदले में अकबर किसे बचा रहा था। यह सब इतिहास के सवाल हैं। आप अपनी ED भेज कर पता करवा सकते हैं। वैसे भी एक दो दिन से ED की टीम कहीं गई नहीं है।

ये भी पढ़ें : लेख : दिशा सिर्फ़ एक लड़की का नाम नहीं पूरी पीढ़ी का है : रवीश कुमार

मेरी एक दूसरी मांग यह है कि दूरदर्शन पर मुग़ल-ए-आज़म का प्रसारण होना चाहिए। ताकि दुनिया जान सके कि जो अकबर अपनी सल्तनत की झूठी शान के फेर में अनारकली के साथ इंसाफ़ न कर सका उसके हमनाम अकबर के मामले में एक शानदार जज रविंद्र पांडे ने प्रिया रमानी का इंसाफ़ कर दिया।

इंसाफ़ करने के लिए बादशाह होना ज़रूरी नहीं होता है। इंसाफ़ करने वाला अकबर होता है। अकबर का नाम रखने वाला अकबर नहीं होता है।

रवीश कुमार

दुनिया का पहला ज़ीरो टीआरपी एंकर

Previous Post

न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी : रतन लाल कटारिया

Next Post

मलाला युसुफजई को तालिबान ने दी धमकी, कहा- इस बार नहीं होगी कोई गलती

Next Post
मलाला युसुफजई को तालिबान ने दी धमकी, कहा- इस बार नहीं होगी कोई गलती

मलाला युसुफजई को तालिबान ने दी धमकी, कहा- इस बार नहीं होगी कोई गलती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

वीडियो प्लेयर
https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
00:00
00:00
17:16
आवाज बढ़ाने या कम करने के लिए ऊपर/नीचे एरो कुंजी का उपयोग करें।
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

- Select Visibility -