नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों और स्थानीय विधायकों ने दिल्ली नगर निगम उप चुनावों के सिलसिले में आज अपने पांचों वार्डों में जन संवाद किया। पद यात्रा व डोर टू डोर अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों का एक जन सैलाब देखने को मिला।
जनता के बीच एक हर्ष-ओ-उल्लास का माहौल बना हुआ था। स्थानीय निवासियों ने अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों और उनके साथ मौजूद बाकी सभी कार्यकर्ताओं को प्यार और आशीर्वाद दिया। लोगों ने आम आदमी पार्टी के कामों की प्रशंसा करते हुए एमसीडी के उपचुनाव में अरविंद केजरीवाल की सरकार को वोट देने कि बात कही।
स्थानीय निवासियों ने आम आदमी पार्टी और सभी प्रत्याशियों के लिए ज़बरदस्त समर्थन जताया। नागरिकों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की खुलकर निंदा की और कहा दिल्ली में जिसकी सरकार है एमसीडी में पार्षद भी उसी के हों।
वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62 एन से प्रत्याशी सुनीता मिश्रा के समर्थन में स्थानीय विधायक और अन्य कार्यकर्ता प्रतिदिन जनता के साथ संवाद करते हैं। जनता की ओर से आम आदमी पार्टी के समर्थन में तगड़े रुझान देखने को मिल रहे हैं।
जनता के अनुसार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के हर क्षेत्र में बदलाव किए हैं और इसलिए वे एमसीडी में भी “आप” की सरकार को देखना चाहती है। जनता भाजपा के अत्याचार से तंग आ चुकी है और इस बार वार्ड शालीमार बाग में प्रत्याशी सुनीता मिश्रा की जीत का आश्वासन दे रही है।
आज 18 ब्लॉक कल्याणपुरी वार्ड में उपचुनाव के मद्देनजर स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने निगम प्रत्याशी धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम के समर्थन में पद यात्रा कर जनता से जन संवाद किया। जनता ने विधायक कुलदीप कुमार और निगम प्रत्याशी धीरेंद्र बंटी गौतम का फूल मालाओं से और महिलाओं ने तिलक लगाकर दोनों का जोरदार स्वागत किया।
स्थानीय जनता ने कहा कि वे पूर्व पार्षद व मौजूदा विधायक कुलदीप कुमार जी के काम से बेहद संतुष्ट रहे हैं। इसलिए वे इस बार भी आम आदमी पार्टी को वोट करेंगे।
वार्ड चौहान बांगर 41ई, सीलमपुर से प्रत्याशी मोहम्मद इशराक खान और स्थानीय विधायक अब्दुल रहमान ने आज एमसीडी उपचुनाव के लिए डोर टू डोर अभियान और पद यात्रा की। इस दौरान उन्होंने जन संवाद कर स्थानीय जनता से वोट की अपील की।
जनता ने खुलकर यह कहा कि वे अरविंद केजरीवाल की सरकार से बेहद खुश हैं। जनता ने कहा, आप सरकार की बदौलत हमें हर क्षेत्र में सहुलतें प्राप्त हुईं, जिससे प्रभावित होकर हम एमसीडी में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार चाहते हैं। स्थानीय जनता ने उपचुनाव में आप प्रत्याशी मोहम्मद इशराक खान को जीत दिलाने की बात कही।
वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 8 ई में आप की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी विजय कुमार और अन्य सभी कार्यकर्ता रोजाना पद यात्रा कर जनता से व्यक्तिगत रूप से जुड़ती है।
अभी तक जनता की ओर से आप सरकार के लिए पूरा समर्थन देखने को मिला है। स्थानीय जनता एमसीडी से भाजपा को बाहर कर वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट में प्रत्याशी विजय कुमार को कुर्सी पर देखना चाहती है।
वार्ड रोहिणी सी 32एन से प्रत्याशी श्री राम चंद्र के समर्थन में सक्रिय रूप से जनसंवाद जारी है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय, एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और वार्ड 32 एन चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में प्रचार प्रसार का कार्य सुचारू रूप से देखा जा रहा है।
उसी कड़ी में प्रत्याशी राम चंद्र, स्थानीय विधायक और अन्य कार्यकर्ता जनसंवाद के लिए रोज सुबह पदयात्रा करते हैं। इस दौरान स्थानीय जनता के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की जाती है। इस दौरान जानता पूर्ण सहयोग दे रही है और आप की जीत का आश्वासन मिल रहा है।