­
लेख : न्याय देने में यूपी की योगी सरकार सबसे फिसड्डी! : जेपी सिंह - विज़न मुस्लिम टुडे
मंगलवार, जून 3, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home भारतीय

लेख : न्याय देने में यूपी की योगी सरकार सबसे फिसड्डी! : जेपी सिंह

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 8, 2021
in भारतीय, स्तंभ
0 0
0
लेख : न्याय देने में यूपी की योगी सरकार सबसे फिसड्डी! : जेपी सिंह
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश में लोगों को न्याय देने के मामले में उत्तर प्रदेश पिछले साल की तरह एक बार फिर इस बार भी सबसे निचले पायदान पर यानी कि 18वें स्थान पर है। ये रैंकिंग 18 बड़े और मध्यम श्रेणी के राज्यों के लिए की गई है।

उत्तर प्रदेश को 10 में से 3.15 अंक मिले हैं, जबकि महाराष्ट्र 5.77 अंक लाकर नंबर वन रहा है। बंगाल साल 2019 में इस रैंकिंग में 12वें नंबर पर था, लेकिन इस बार उसकी रैंकिंग में 5 अंकों की गिरावट हुई है और वो 17वें स्थान पर आ गया है।

इसी तरह मध्य प्रदेश पिछले साल 9वें स्थान पर था, लेकिन इस बार 7 अंक फिसलकर वो 16वें स्थान पर आ गया है।

ये भी पढ़ें : लेख : अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों को क्यों लगता है कि उनकी सुनी जाएगी? : रवीश कुमार

इस रिपोर्ट की प्रस्तावना में सेवानिवृत्त जस्टिस मदन बी लोकुर ने इन मानकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि समावेशी समाज और गतिशील लोकतंत्र के निर्माण की दिशा में न्याय व्यवस्था को कमजोर नागरिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए और इसकी प्रक्रियाएं ऐसी होनी चाहिए कि सभी नागरिक न्याय प्राप्त कर सकें।

जेल सुधार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा है कि जेलों में कैदियों को केवल बंदी बनाकर रखने की बजाय उन्हें सुधारने के कार्य किए जाने चाहिए और उन्हें कानूनी सहायता और सेवाएं बहुत ही आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए।

जस्टिस लोकुर ने लंबित मुकदमों की संख्या पर चिंता जताई है। जस्टिस लोकुर के मुताबिक, नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड के हिसाब से 3.84 करोड़ से ज्यादा मुकदमे जिला अदालतों में लंबित हैं।

इसमें सभी हाईकोर्ट में लंबित 47.4 लाख मुकदमे भी जोड़ दें तो यह संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच जाती है। उन्होंने इस हालत से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर न्यायिक सुधार की आवश्यकता जताई है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में लोगों को न्याय देने के मामले में महाराष्ट्र सभी राज्यों में अव्वल है। टाटा ट्रस्ट की तरफ से तैयार इंडिया जस्टिस रिपोर्ट-2020 के मुताबिक, महाराष्ट्र के बाद इस मामले में तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब और केरल का नंबर आता है।

ADVERTISEMENT

एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों में त्रिपुरा, सिक्किम और गोवा अपने नागरिकों को सबसे ज्यादा न्याय दे रहे हैं।

छोटे राज्यों में ये गौरव त्रिपुरा को हासिल हुआ है। टाटा ट्रस्ट ने राज्यों द्वारा अपने नागरिकों को न्याय देने की क्षमता का आकलन करते हुए इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2020 जारी की है।

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2020 में न्याय प्रक्रिया के चार प्रमुख अंगों पुलिस, अदालत, जेल और कानूनी सहायता के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की गई है।

अगर अलग-अलग मानकों को देखा जाय तो कानूनी सहायता मुहैया कराने में महाराष्ट्र नंबर वन है। वहीं तमिलनाडु न्यायपालिका की सुविधा में नंबर वन है। कर्नाटक अपने नागरिकों को पुलिस सेवा दिलाने में नंबर वन है।

राजस्थान बेहतर जेल सुविधा के मामले में नंबर वन है। महाराष्ट्र के बाद इस रैंकिंग में तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब और केरल क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर आते हैं।

इस रैंकिंग में तेलंगाना ने शानदार छलांग लगाई है। तेलंगाना इस रैंकिंग में पिछले साल 11वें नंबर पर था वो इस साल तीसरे नंबर आ गया है।

गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों ने जस्टिस डिलीवरी में औसत रैकिंग हासिल की है। इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात छठे, छत्तीसगढ़ 7वें, झारखंड 8वें स्थान पर है।

झारखंड ने पिछले साल के मुकाबले रैंकिंग में 8 स्थानों की छलांग लगाई है।त्रिपुरा ने शानदार काम किया है। त्रिपुरा, सिक्किम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मेघालय के बीच रैंकिंग में त्रिपुरा न्याय देने में नंबर वन राज्य है।

इस रैंकिंग में त्रिपुरा 2019 में सबसे नीचे 7वें नंबर पर था,जबकि पिछले साल नंबर वन पर रहने वाला गोवा तीसरे स्थान पर चला गया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में न्याय व्यवस्था की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है।रिपोर्ट में कहा गया है कि आय में असमानताओं के बढ़ने, दुर्लभ संसाधनों के लिए एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी बनने,

सामाजिक सामंजस्य में टूट-फूट होने, नागरिक भागीदारी के लिए आवश्यक अवसर न मिलने, अलग अलग समुदायों और राज्य के बीच अधिकारियों में असंतुलन होने से निष्पक्ष न्याय व्यवस्था की मांग और पैदा होगी।

इसी तरह भारत में हर 10 पुलिसकर्मी में मात्र 1 महिला है, जबकि 9 पुलिसकर्मी पुरुष हैं।2017 में देश में पुलिस की भागीदारी 7 प्रतिशत थी जो कि अब मामूली रूप से बढ़कर 10 फीसदी हो गई है।

देश में महिला पुलिस अधिकारियों की बात करें तो 100 में मात्र 7 पुलिस अधिकारी महिला हैं। भारत में हर 10 पुलिसकर्मियों में मात्र 1 महिला है, जबकि 9 पुलिसकर्मी पुरुष हैं।

2017 में देश में पुलिस की भागीदारी 7 प्रतिशत थी जो कि अब मामूली रूप से बढ़कर 10 फीसदी हो गई है।देश में महिला पुलिस अधिकारियों की बात करें तो 100 में मात्र 7 पुलिस अधिकारी महिला हैं।

संसद में महिलाएं तो 33 फीसदी आरक्षण की लड़ाई लड़ ही रही हैं। पुलिस विभाग में भी उनकी मौजूदगी दमदार नहीं है।

साल 2009 में केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि वे अपने यहां पुलिसफोर्स में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दें। इसके बाद सभी केंद्र शासित प्रदेशों और 9 राज्यों ने पुलिसफोर्स में महिलाओं को आरक्षण देने का लक्ष्य रखा।

बिहार ने अपने पुलिस फोर्स में 38 फीसदी प्रतिनिधित्व महिलाओं को देने का लक्ष्य रखा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

बिहार पुलिस की कुल क्षमता का 25.3 प्रतिशत स्टाफ महिलाएं हैं। यानी बिहार में हर 4 पुलिस में 1 पुलिसकर्मी महिला है। हालांकि बिहार में अधिकारियों में महिलाओं की भागीदारी 6.1 प्रतिशत है।

तमिलनाडु में पुलिसकर्मियों की कुल संख्या का 18.5 फीसदी महिलाएं हैं। कुल पुलिस अधिकारियों में लगभग 25 प्रतिशत महिलाएं हैं। यानी कि यहां पर हर चार पुलिस अधिकारी में से 1 महिला है। हिमाचल प्रदेश में भी हर 5  पुलिसकर्मी में 1 महिला है।

पश्चिम बंगाल की कुल पुलिस फोर्स में 9.7 प्रतिशत महिलाएं हैं यानी कि यहां भी 10 में से 1 ही पुलिसकर्मी महिला है। बंगाल में 100 पुलिस ऑफिसरों में मात्र 4.6 महिला हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 12.3 फीसदी महिला पुलिसकर्मी हैं।दिल्ली में 100 पुलिस ऑफिसरों में लगभग 11 महिला हैं।उत्तर प्रदेश में पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कमजोर है।

यहां पर हर 10 पुलिसकर्मी में से लगभग एक पुलिसकर्मी महिला है, जबकि 100 पुलिस अधिकारियों में लगभग 4 अधिकारी महिला हैं।केरल में अच्छी साक्षरता के बावजूद महिला पुलिसकर्मियों का हिस्सा मात्र 7.2 प्रतिशत है।महिला पुलिस अधिकारियों के संबंध में केरल की हालत और भी खराब है। यहां पर 100 पुलिस अधिकारियों में मात्र 2.4 महिला हैं।

झारखंड में 100 में 7.1 पुलिसकर्मी महिलाएं हैं।जबकि अधिकारियों की बात करें तो हर 100 पुलिस अधिकारी में मात्र 3.4 अधिकारी महिलाएं हैं।

मध्य प्रदेश और तेलंगाना देश के उन राज्यों में शामिल हैं जहां पुलिस में महिलाओं की भागीदारी सबसे कम है।एमपी में 100 में मात्र 6 पुलिसकर्मी महिलाएं हैं, तेलंगाना में 100 में मात्र 5 पुलिसकर्मी महिलाएं हैं।

(वरिष्ठ पत्रकार जेपी सिंह)

Previous Post

Pak Vs Sa: दूसरे टेस्ट में पाक की जबरदस्त जीत

Next Post

गोपाल राय ने विकास कार्यों को लेकर MCD के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Next Post
गोपाल राय ने विकास कार्यों को लेकर MCD के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

गोपाल राय ने विकास कार्यों को लेकर MCD के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

वीडियो प्लेयर
https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
00:00
00:00
17:16
आवाज बढ़ाने या कम करने के लिए ऊपर/नीचे एरो कुंजी का उपयोग करें।
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

- Select Visibility -