शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

हर दिल्लीवासी को बेहतर शिक्षा पाने के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य : सीएम केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 2, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
हर दिल्लीवासी को बेहतर शिक्षा पाने के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य : सीएम केजरीवाल
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्राइवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर शिक्षा में सुधार के लिए साथ मिल कर काम करने का आह्वान किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी दिल्ली वासियों के बेहतर शिक्षा पाने के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है।

सरकारी और प्राइवेट स्कूल दिल्ली शिक्षा की दो बांहे हैं। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों को साथ मिल कर काम करने की जरूरत है।

दिल्ली सरकार प्राइवेट स्कूलों के स्वायत्तता की हिमायती है, लेकिन बच्चों के साथ होने वाले किसी भी अन्याय के सख्त खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए नर्सरी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

ये भी पढ़ें : लेख : माइनस जीडीपी वाले भारत का पहला बजट जिसे शानदार बताया जा रहा है : रवीश कुमार

इस दौरान मौजूद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मानसिकता का विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बने। सरकारी और प्राइवेट स्कूल साथ मिलकर दिल्ली के बच्चों को ईमानदार, पेशेवर और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज ‘एक्शन कमिटी गैर सहायता प्राप्त प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल’ संगठनों के साथ दिल्ली सचिवालय के ऑडिटोरियम में शिष्टाचार बैठक की।

एक्शन कमिटी एक बड़ा संगठन है और दिल्ली के करीब एक हजार मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय इसके सदस्य हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के लिए शिक्षा सबसे पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार में आते ही हमने दिल्ली के बदहाल पड़े सरकारी स्कूलों और सरकारी अस्पतालों को सुधारने का काम किया।

दिल्ली सरकार ने पिछले 6 सालों में उन मूलभूत चीजों पर काम करना शुरू किया, जो आम आदमी के जीवन में काफी महत्वपूर्ण है और इसमें शिक्षा सबसे ऊपर है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर व्यक्ति चाहे वह गरीब हो या अमीर हो, उसका सपना होता है कि उसके बच्चें अच्छी शिक्षा प्राप्त करें। दिल्ली सरकार का यह लक्ष्य है कि वह दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा प्रदान करे, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न हो।

उन्होंने  कहा कि दिल्ली के प्राइवेट विद्यालय पहले से ही शानदार हैं। यही कारण है कि भारत के 200 सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों में 100 स्कूल दिल्ली के है। हमने पिछले 5-6 वर्षों में बदहाल पड़े सरकारी स्कूलों को सुधारा है और उन्हें प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाने का प्रयास किया है।

दिल्ली सरकार के लिए प्राइवेट विद्यालय भी प्राथमिकता रखते हैं। सरकारी और प्राइवेट स्कूल दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की दो बांहे है और इन्हें साथ में काम करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जिस प्रकार दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल साथ काम करके पूरे विश्व के लिए बेहतरीन कोरोना प्रबंधन का उदाहरण बने, ठीक उसी तरह अब दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भी साथ काम करने की जरूरत है।

सरकारी और प्राइवेट विद्यालय एक दूसरे से अलग न होकर एक दूसरे के पूरक हैं। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार प्राइवेट विद्यालयों के स्वायत्तता की सख्त हिमायती है, लेकिन हम किसी भी बच्चें और उनके अभिभावकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नही होने देंगे।

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आदेश भी दिया।

ये भी पढ़ें : बाजार में बरकरार है शानदार उछाल

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बिना किसी तैयारी और प्रशिक्षण के कोरोना महामारी के दौरान अपने प्रयासों से शिक्षा में होने वाले नुकसान को कम करने लिए प्राइवेट विद्यालयों को धन्यवाद किया।

ADVERTISEMENT

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के स्कूलों के लिए विश्व स्तर के करिकुलम बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को साथ मिल कर काम करना होगा, ताकि दिल्ली के सभी बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान एक्शन कमिटी ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक करोड़ 34 लाख रुपए की राशि दान देने के साथ ही 12176 पीपीई किट दान किया। एक्शन कमिटी के सदस्यों ने आपदा के समय जरूरत मंदों को सूखा राशन का वितरण भी किया।

कोरोना काल में एक्शन कमिटी द्वारा किए गए मानवीय कार्यों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कमिटी को धन्यवाद किया। गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 5691 विद्यालय है, इनमें से करीब 47 प्रतिशत विद्यालय मान्यता प्राप्त अन-ऐडेड प्राइवेट  विद्यालय हैं। जिनमें दिल्ली के लगभग 16 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं।

Previous Post

जल बोर्ड हिं’सा मामले में राघव चड्ढा ने जांच की निगरानी करने के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Next Post

किसान आंदोलन : पॉप स्टार रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग का भी किसानों को समर्थन

Next Post
किसान आंदोलन : पॉप स्टार रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग का भी किसानों को समर्थन

किसान आंदोलन : पॉप स्टार रिहाना के बाद ग्रेटा थनबर्ग का भी किसानों को समर्थन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist