शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

सिंघु बॉर्डर पर कल किसानों पर हमला करने वाले भी भाजपा के लोग ही थे : संजय सिंह

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जनवरी 31, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
सिंघु बॉर्डर पर कल किसानों पर हमला करने वाले भी भाजपा के लोग ही थे : संजय सिंह
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत लालकिले पर हमला करा कर देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

उन्होंने कहा, 26 जनवरी को लालकिले पर हमला कर झंडा लगाने वाला दीप सिद्धू भाजपा के लिए काम करता है, उसकी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा सांसद सनी देओल के साथ फोटो है। पुलिस से अनुमति के बाद 9 रूटों में से 7 रूटों पर किसानों की ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्वक निकली, लेकिन दो रूटों पर भाजपा के अराजक तत्वों ने घुसकर लालकिले की शान को ठेस पहुंचाई।

संजय सिंह ने कहा, योगी आदित्यनाथ की सरपरस्ती में लोनी से भाजपा विधायक ने किसानों को मार देने की बात कही। किसानों की मांग के बावजूद विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और वह खुलेआम घूम रहा है।

ये भी पढ़ें : Corona Update : केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6398 मामले सामने आए

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने किस मजबूरी में देश के किसानों की अस्मिता को अपने चंद पूंजीपति दोस्तों के पास गिरवी रख दी है और तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ थी और रहेगी।

आम आदमी पार्टी बजट सत्र के दौरान संसद में तीनों काले कानूनों को वापस कराने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही अफसोस और पीड़ा का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता पिछले 70 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों-अन्नदाताओं को गद्दार, देशद्रोही, आतंकवादी, पाकिस्तान परस्त बताने का काम कर रहे हैं।

भाजपा ने उनके ऊपर लाठियां चलवाई, आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें करवायीं और उनके ऊपर एनआईए की जांच करवाकर संपत्ति जप्त करवाने का काम किया। यह सब कुछ जब कर चुके हैं, तो अब खुलेआम हमले करवा रहे हैं। उनको मरवाने और कटवाने का काम कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर व तिरंगा रैली की अनुमति किसान संगठनों ने ली। इसके लिए 9 रास्ते तय किए गए थे। इस दौरान 7 मार्गों पर पर कहीं कोई हिंसा नहीं हुई। लगभग 90 फ़ीसदी मार्गों पर ट्रैक्टर रैली और तिरंगा रैली अपनी विधिवत तरीक से निकली। कुछ अराजक तत्व 2 मार्गों पर घुसे और लाल किले के सम्मान को ठेस पहुंचाने और हंगामा करने का काम किया। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि लाल किले का अपमान करने वाला कोई और नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं।

यह भारतीय जनता पार्टी की साजिश थी। भारतीय जनता पार्टी ने लाल किले पर हमला करवाया। भारतीय जनता पार्टी ने लाल किले को अपमानित करने का काम किया है। इसके एक नहीं अनेकों प्रमाण हैं। लाल किले पर चढ़कर अपना झंडा फहराने वाला व्यक्ति दीप सिद्धू है। मैं पूछना चाहता हूं कि पिछले डेढ़-दो महीने से आंदोलन में वह क्या कर रहा था।

किसकी अनुमति से इस आंदोलन में था। वह भारतीय जनता पार्टी का नेता है और भारतीय जनता पार्टी के लोगों के लिए काम करता है। इसकी फोटो देश के प्रधानमंत्री, देश के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल के साथ है। मैं 3 साल से संसद में हूं और मेरी कोई भी फोटो देश के प्रधानमंत्री के साथ नहीं है।

किसी व्यक्ति की फोटो किसी के साथ हो सकती है, लेकिन कम से कम प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक सुरक्षा जांच से आपको निकलना पड़ता है। यह व्यक्ति प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ फोटो खिंचवा रहा है, यानी भारतीय जनता पार्टी का नेता है। लाल किले का अपमान करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के लोग थे।

भारतीय जनता पार्टी ने देश के स्वाभिमान और सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। लाल किले पर हमला कर देशद्रोह का काम किया है। इसलिए बीजेपी के खिलाफ पूरे देश के अंदर जनता की अदालत में, देश की अदालत में देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। इन्होंने देशद्रोह का काम किया है। यह कोई और नहीं भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं।

उन्होंने कहा कि किसान 70 दिन से आंदोलन कर रहा है। कई किसानों ने अपनी शहादत, जान दे दी है। उनके ऊपर आपने पानी की बौछारें करवायीं, आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां चलवाई, एनआईए की जांच करवाई, उनके नेताओं को गिरफ्तार किया, 75 साल के बूढ़े लोगों की आंखें फोड़ दीं लेकिन उन्होंने हिंसा नहीं की।

ये भी पढ़ें : बाजार में बरकरार है शानदार उछाल

हिंसा करने वाले यह लोग कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। उन्होंने कहा, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे किसान नेता राकेश टिकैत की आंख से आंसू आ जाते हैं। रोते हुए वो कहते हैं कि बीजेपी का विधायक अपने कुछ गुंडों के साथ हमारे किसान भाइयों पर हमला कर रहा था। मैं जहर खा लूंगा, लेकिन अपने किसान भाइयों पर हमला नहीं होने दूंगा। राकेश जी ने देश की मीडिया के सामने यह बात कही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की सरपरस्ती में काम करने वाला लोनी का भारतीय जनता पार्टी का विधायक खुलेआम कहता है कि इन किसानों को उड़ा देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के लोगो, किसानों को उड़ाने के लिए तैयार हैं, जो उनका पेट भरते हैं। इतनी बड़ी बात कहने के बाद भी विधायक अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उसके खिलाफ किसान नेता थाने पर एफआईआर कराने के लिए भी पहुंचे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के लोग अब इस स्तर पर उतर आए हैं कि किसान अन्नदाता के ऊपर हमले कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरपरस्ती में यह हो रहा है।

गाजीपुर सीमा पर उनके दो-दो विधायक आते हैं और किसानों के ऊपर हमला करने का काम करते हैं। इसके खिलाफ कल मुजफ्फरनगर में एक विशाल किसानों की महापंचायत हुई और आज मथुरा में भी बहुत बड़ी किसानों की महापंचायत हो रही है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं मोदी सरकार, योगी आदित्यनाथ सरकार से कहना चाहता हूं कि भाजपा जितना किसान को दबाने और अपमानित करने का काम करेगी, उतना ही यह आंदोलन तेजी के साथ पूरे देश में फैलेगा। अब पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में यह आंदोलन व्यापक रूप ले रहा है।

बड़ी संख्या में लोग अब किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। सिंघु बॉर्डर पर कल जो दृश्य सामने आया। किसानों को मार-पीटकर पत्थरों से लहूलुहान कर दिया गया है। किसानों का सर फोड़ दिया है। किसानों का सर फोड़ने वाले लोग कौन हैं? भाजपा के लोग कहते हैं कि यह स्थानीय लोगों का विरोध है।

किसानों का सर फोड़ने वाले स्थानीय व्यक्ति हैं। जिसने कल सिंघु बॉर्डर पर किसानों के ऊपर हमला किया उसकी फोटो देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ है। उसकी फोटो सिंघु सीमा पर पत्थरबाजी करने वालों के साथ है।

उसकी फोटो दिल्ली जल बोर्ड में केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के साथ है। दूसरे भारतीय जनता पार्टी के नेता की फोटो भाजपा के सांसद के साथ है। इसकी फोटो सिंघु बॉर्डर पर हमला करने वाले किसान नेताओं को निशाना बनाने वाले पत्थरबाजों के साथ है।

संजय सिंह ने तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इन तश्वीरों से आपको समझ में आ जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी ने देशद्रोह किया है। जनता को समझ में आ जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी अन्नदाता के ऊपर हमले करवा रही है। यह समझ में आ जाएगा लाल किले पर हमला भाजपा की साजिश थी। भाजपा ने यह देशद्रोह किया है।

भाजपा के नेता सिंघु बॉर्डर पर पत्थर चला रहे हैं और पुलिस के जवान पत्थरबाजों की तरफ पीठ करके खड़े हैं। जवान पीठ नहीं दिखा रहे हैं बल्कि भाजपा नेताओं के निर्देश के कारण इनकी मजबूरी है अन्यथा उनकी नौकरी चली जाएगी।

ADVERTISEMENT

सिंघु बॉर्डर पर पानी के टैंकर को जाने की छूट नहीं है लेकिन पत्थरबाजों को जाने की छूट है, इसलिए लाल किले पर हिंसा करने का काम भाजपा ने किया है। देश के स्वाभिमान और सम्मान को अपमानित करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

इसके कारण भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने देशद्रोह का काम किया है। उनका असली चेहरा देश के सामने आ गया है। उनके विधायक गुंड़ों जरिए आज अन्नदाता को निशाना बनाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मैंने मुजफ्फरनगर जाकर भी केजरीवाल जी का संदेश दिया था।

अरविंद केजरीवाल ने किसान साथियों के ऊपर हमले होने के बाद राकेश टिकैत से फोन पर बात कर हर संभव सहयोग की बात कही। संसद के अंदर भी कल राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सांसद भगवंत मान, सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता के साथ मिलकर नारेबाजी की। बजट सत्र के दौरान किसानों के खिलाफ लाए गए तीनों काले कानून को वापस करने की मांग को लेकर पूरी ताकत के साथ संसद के अंदर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

के प्रधानमंत्री की आखिर कौन सी मजबूरी है जिन्होंने अपने चार पूंजीपति मित्रों के सामने देश के किसानों की अस्मिता को गिरवी रख दिया है। आखिर कौन सी मजबूरी है प्रधानमंत्री है कि काला कानून वापस लेना नहीं चाहते। प्रधानमंत्री जी इन तीनों काले कानूनों को वापस लीजिए अन्यथा हम लोगों संसद से लेकर सड़क तक किसानों के हक में विरोध करते रहेंगे।

Previous Post

तमिलनाडु : BJP और AIADMK मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव : जेपी नड्डा

Next Post

17 राज्यों में पहुंची हिमाचल प्रदेश के फर्जी डिग्री घोटाले की आंच, मचा हड़कंप

Next Post
17 राज्यों में पहुंची हिमाचल प्रदेश के फर्जी डिग्री घोटाले की आंच, मचा हड़कंप

17 राज्यों में पहुंची हिमाचल प्रदेश के फर्जी डिग्री घोटाले की आंच, मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist